फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samar Singh is scared: will be presented in the court through video conferencing for hearing today

डरा हुआ है समर सिंह: आज सुनवाई के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में होगा पेश, जानिए अभी तक का अपडेट

Tue, 11 Apr 2023 02:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Apr 2023 02:29 PM IST
सार

समर सिंह ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह बीते आठ अप्रैल से जिला जेल में बंद है। उससे पहले वह पहली पेशी पर अदालत आया था तो कचहरी परिसर में लोगों ने खूब हंगामा किया था।

विज्ञापन
Samar Singh is scared: will be presented in the court through video conferencing for hearing today
समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह डरा हुआ है। इस संबंध ने पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई से पहले समर सिंह ने अपने अधिवक्ता अनुज यादव के जरिये अदालत में अर्जी दी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Samar Singh: समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला अब कल, जेल में बंद भोजपुरी गायक है गुमसुम
विज्ञापन


पहली पेशी में हुआ था जमकर हंगामा

समर सिंह ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह बीते आठ अप्रैल से जिला जेल में बंद है। उससे पहले वह पहली पेशी पर अदालत आया था तो कचहरी परिसर में लोगों ने खूब हंगामा किया था। हंगामे के कारण वह मानसिक रूप से डरा हुआ है। इसलिए वह व्यक्तिगत पेश होने की बजाय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश होने की अनुमति चाहता है। अदालत ने समर सिंह के अनुरोध पर उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samar Singh is scared: will be presented in the court through video conferencing for hearing today
समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर मंगलवार को कोर्ट का आदेश आ सकता है।

अदालत में समर सिंह को 72 घंटे पुलिस रिमांड पर देने के लिए विवेचक की तरफ से शनिवार को दिए गए आवेदन पर सोमवार को सुनवाई हुई। समर सिंह के अधिवक्ताओं अनुज यादव, विकास यादव व आशीष सिंह ने कहा कि पुलिस रिमांड संबंधी आवेदन कि प्रति आरोपी को उपलब्ध कराई जाय ताकि आपत्ति दाखिल की जा सके।

अदालत ने इस पर सुनवाई के बाद आरोपी को जिला कारागार से पुलिस रिमांड के आवेदन की प्रति उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को तलब किया है। माना जा रहा है कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अदालत समर सिंह की 72 घंटे की कस्टडी रिमांड की अर्जी मंजूर कर लेगी।
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव होटल प्रकरण में गलती किसकी, क्या सच में हुई बदसलूकी? DCP को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

 

 

Samar Singh is scared: will be presented in the court through video conferencing for hearing today
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस कस्टडी रिमांड से सुलझेगी गुत्थी

पुलिस के अनुसार, कस्टडी रिमांड मंजूर होने पर आकांक्षा की आत्महत्या की वजह के संबंध में समर सिंह से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। अब तक की पूछताछ में समर से कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उसका डेटा भी रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे फंदे से लटकी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह को गाजियाबाद से बीते छह अप्रैल की देर रात गिरफ्तार किया गया था। समर को 8 अप्रैल की शाम रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed