{"_id":"68c4fd2cecd820fb240e00c0","slug":"samajwadi-party-workers-protested-against-pictures-of-temples-made-on-dividers-in-banaras-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बनारस में डिवाइडर पर मंदिरों के चित्र को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, प्रशासन से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बनारस में डिवाइडर पर मंदिरों के चित्र को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, प्रशासन से की ये मांग
Sat, 13 Sep 2025 10:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:42 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में डिवाइडर पर बने मंदिरों के चित्र को लेकर सपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने डिवाइडर को पेंट करते हुए विरोध जताया और कहा कि आस्था और श्रद्धा से जुड़े प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
डिवाइडर को पेंट करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Latest News: वाराणसी में डिवाइडर पर बनाए गए मंदिरों और घाटों के चित्रों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि डिवाइडर और दिवारों पर मंदिरों के चित्र बनाने से उन पर गंदगी फैलने का खतरा रहता है, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंच सकती है।
विज्ञापन
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने डिवाइडर पर बने चित्रों पर पेंट लगाकर विरोध दर्ज कराया। सपा युवजन समाज के कार्यकर्ताओं ने इसे एक मुहिम का रूप देते हुए प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों के चित्र सार्वजनिक स्थानों पर न बनाए जाएं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर ने काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन, नेपाल हिंसा व सनातन धर्म पर कही बड़ी बात
विज्ञापन
इस दौरान समाजवादी नेता किशन दीक्षित के साथ कई युवा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि आस्था और श्रद्धा से जुड़े प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।