फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party Vyapar Sabha state president sanjay garg attack on bjp in varanasi said SP will give 300 units of electricity free and employment to 10 lakh youth

वाराणसीः समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष संजय गर्ग ने भाजपा को घेरा, कहा- सपा देगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 10 लाख रोजगार

Mon, 20 Sep 2021 07:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 07:25 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आए समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर सदर विधायक संजय गर्ग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला। कई लोकलुभावन वादे भी किए।  

विज्ञापन
Samajwadi Party Vyapar Sabha state president sanjay garg attack on bjp in varanasi said SP will give 300 units of electricity free and employment to 10 lakh youth
पराड़कर भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान संजय गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने वाराणसी में कहा कि वर्ष 2022 में व्यापारियों के सहयोग से सपा की सरकार बनेगी। कहा कि सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त, सरल जीएसटी और 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। पराड़कर भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने व्यापारी आयोग का गठन, दो लाख का निशुल्क व्यापारी मेडिकल बीमा योजना के भी दावे किए।  

विज्ञापन


बनारस दौरे पर आए सहारनपुर सदर विधायक संजय गर्ग ने सड़क, सीवर, बिजली, पानी की समस्या पेट्रोल और डीजल की बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। गर्ग ने आरोप लगाया कि बिजली के स्मार्ट मीटर खून चूसक यंत्र है बने हैं। जिनका बिजली बिल पहले महीने में 500 आता था, अब 3000 से 5000 तक आने लगा है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों की नाकामी से महंगाई बढ़ रही है। लगातार पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों से माल ढुलाई महंगी होने से दैनिक उपयोग की वस्तुओं के मूल्यों में उछाल आ गया है। बेरोजगारी ने अबतक 40 पुरानी आंकड़ा तोड़ दिया। नौजवान बेरोजगार मजबूरन अपराध एवं आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कर रही व्यापारियों का उत्पीड़न, बढ़ रहा भ्रष्टाचार

समाजवादी व्यापार सभा की ओर से  रविवार को वाराणसी में मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि  संजय गर्ग ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इससे व्यापारियों में हताशा और निराशा का माहौल है। सरकार की व्यापारी विरोधी नीति की वजह से ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

इसका जवाब व्यापारी समाज आगामी विधानसभा चुनाव में देगा।  पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में हुए सम्मेलन में गर्ग ने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता की वजह से ही व्यापारी परेशान है। नोटबंदी की मार अभी व्यापारी झेल ही रहे थे कि जीएसटी की विसंगतियां भी खड़ी हो गई हैं।  

सपा की सरकार आई तो बनेगा व्यापारी हेल्पलाइन

उन्होंने कहा कि जीएसटी को जल्दबाजी में लाया गया, अब तक 975 संशोधन हो चुके हैं, इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन की तर्ज पर ही व्यापारी हेल्पलाइन बनाया जाएगा। इसके माध्यम से पांच मिनट में समस्याओं का समाधान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed