{"_id":"592c699c4f1c1bed1abdac17","slug":"samajwadi-party-target-yogi-government-for-uncntrolled-crime-in-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को घेरा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 30 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था पर सपा ने सरकार को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जोरदार तरीके से विरोध जताया। पूर्व विधायक, पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पहुंचे और विरोध जताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार के सत्तारूढ़ होने के साथ ही अराजकता का दौर प्रारंभ हो गया है। भाजपा एवं आरएसएस , संगठन के अनुषांगिक अंग जैसे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, युवा मोर्चा एवं हिंदू युवा वाहिनी आदि संस्थाओं ने कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है।
पूरे प्रदेश में हत्याएं, डकैती, बलात्कार तथा अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। दलितों तथा कमजोर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है और आपराधिक तत्व खुलेआम कानून के लिए चुनौती बन गए हैं। नेताओं ने वाराणसी में पिछले दो महीने में हुई आपराधिक घटनाओं का ब्यौरा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार के सत्तारूढ़ होने के साथ ही अराजकता का दौर प्रारंभ हो गया है। भाजपा एवं आरएसएस , संगठन के अनुषांगिक अंग जैसे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, युवा मोर्चा एवं हिंदू युवा वाहिनी आदि संस्थाओं ने कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में हत्याएं, डकैती, बलात्कार तथा अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। दलितों तथा कमजोर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है और आपराधिक तत्व खुलेआम कानून के लिए चुनौती बन गए हैं। नेताओं ने वाराणसी में पिछले दो महीने में हुई आपराधिक घटनाओं का ब्यौरा भी दिया।
विज्ञापन
वाराणसी में पिछले दो महीने में हुई आपराधिक घटनाएं
हत्या, हत्या का प्रयास, गोली मारी
22 मार्च 2017 चेतगंज थाना अन्तर्गत रनिया महाल में महिला की गला दबाकर हत्या
23 मार्च 2017 फूलपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव स्नातक के छात्र अजीत मौर्य के घर मे घुसकर गोली मारी, घायल
26 मार्च 2017 सिगरा थाना अंतर्गत सिंचाई विभाग के कॉलोनी से सटे नरेंद्र नगर में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बजरंगी लाल के नौकर राजन तिवारी 22, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
30 मार्च 2017 गड़वा घाट मठ के पास मालवाहक ऑटो चालक सत्येंद्र सिंह को गोली मारने वाले का कोई सुराग नहीं
5 अप्रैल 2017 अपरहण के बाद गंगा में उतराया हुआ आकाश का शव, रविदास गेट चैराहे पर परिवारजनों ने सड़क जाम की
14 अप्रैल 2017 रविन्द्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम मठ के पास केसरिया गमछा पहने युवकों का बाइक सवार मुस्लिम पर हमला
15 अप्रैल 2017 रमना में गुमटी में युवक को जिन्दा जलाया
23 अप्रैल 2017 डीह बाबा मंदिर के पुजारी की गला रेत कर हत्या
26 अप्रैल 2017 ऑरकेस्ट्रा डांसर की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
26 अप्रैल 2017 रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव
01 मई 2017 संपत्ति विवाद में सौतेली मां को गोली मारी
11 मई 2017 किसान को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला
12 मई 2017 पार्षद के कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत
14 मई 2017 बभनपुरवा में युवक की सिर कूंची लाश मिली, हत्या की आशंका
15 मई 2017 रामेश्वर में गोरक्षा कार्यकर्ता को कुचलने का प्रयास
21 मई 2017 सेनपुरा में लूट के लिए कारोबारी को गोली मारी
25 मई 2017 रामनगर में हत्या की नीयत से बच्ची को पोखरे में फेंका
25 मई 2017 चितईपुर चैराहे के पास कूड़ा गाड़ी ने बुनकर के बेटे को रौंदा
25 मई 2017 वरुणा पूल पर ट्रैक्टर.ट्राली पलटने से चालक की मौत
27 मई 2017, तारकोल से झुलसी बहनें एक की हालात गम्भीर
बलात्कार
22 मार्च 2017 चौबेपुर क्षेत्र में किशोर ने आठ साल की मासूम के साथ किया दुराचार
07 मई 2017 चौबेपुर में किशोरी के साथ गैंगरेप
10 मई 2017 वीडियो बनाकर छात्रा से दुराचार
12 मई 2017 छह साल की मूकबधिर बच्ची से किया दुराचार