फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party stand candidate in mirzapur in loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : अपना दल (एस) के गढ़ में सपा ने बिछाई सियासी बिसात, इस प्रत्याशी पर लगाया दांव

Wed, 13 Mar 2019 10:45 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 13 Mar 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party stand candidate in mirzapur in loksabha election 2019
अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस सुरक्षित सीट और मिर्जापुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हाथरस में रामजी लाल सुमन को टिकट दिया गया है। जबकि, मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां बता दें कि बिंद समाज के मतदाता मिर्जापुर के साथ-साथ भदोही सीट पर भी अच्छी खासी तादाद में हैं।

विज्ञापन


सपा को उम्मीद है कि उसके इस फैसले का लाभ इन दोनों सीटों पर मिलेगा। भदोही जिले के जगतपुर, सुरियावां निवासी राजेंद्र एस बिंद बिंद समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सामाजिक सरोकारों से लंबे समय से जुड़े रहे। 14 महीने पूर्व सपा की सदस्यता ग्रहण की। मिर्जापुर जनपद उनके लिए नया जरूर है लेकिन गठबंधन के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। बताया कि मुंबई और जौनपुर में राजेंद्र एस बिंद की फैक्ट्री है।

विज्ञापन

राजेंद्र एस बिंद पर दांव लगाने के पीछे ये है वजह

Samajwadi party stand candidate in mirzapur in loksabha election 2019
सपा प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव में भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन को टक्कर देने के लिए सपा ने जातीय समीकरण को फिर महत्व दिया है। भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन जहां सर्वाधिक पटेल मतदाताओं के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद अनुप्रिया पटेल को प्रत्याशी बनाने जा रही है। 

बसपा से गठबंधन के बाद खाते में आई सीट से सपा ने बिंद बिरादरी के राजेंद्र एस बिंद पर दांव लगा दिया है। पिछले चुनाव में अपना दल की टिकट पर भाजपा के सहयोग से जीती अनुप्रिया के मुकाबले सपा द्वारा बिंद को टिकट देने का आधार जातीय है। संसदीय क्षेत्र में ढाई लाख से ऊपर पटेल बिरादरी के मतदाता हैं तो लगभग डेढ़ बिंद बिरादरी के लोग हैं। 

इसके अलावा एक लाख से अधिक अनुसूचित जाति व लगभग 80 हजार यादव जाति के वोटर हैं। अन्य जाति भी दस हजार से लेकर डेढ़ लाख के बीच हैं। दोनों पार्टियों ने जातीय गुणा-गणित का आकलन कर प्रत्याशी बनाए हैं। हालांकि अनुप्रिया की उम्मीदवारी अभी घोषित नहीं है लेकिन उनका इसी सीट से लड़ना तय माना जा रहा है। अनुप्रिया भी मिर्जापुर की मूल निवासी नहीं हैं।

सपा ने 2014 के चुनाव में भी सुरेंद्र पटेल के रूप में बाहरी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा था। वह वाराणसी के हैं। इस बार के चुनाव में पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक जगतंबा पटेल समेत नेता टिकट के दावेदार थे।

 

सपा की नजर डेढ़ लाख बिंद मतदाताओं पर

Samajwadi party stand candidate in mirzapur in loksabha election 2019
सपा झंडा

भदोही के सुरियावां, जगतपुर निवासी राजेंद्र को प्रत्याशी बनाकर सपा ने जिले के करीब डेढ़ लाख बिंद वोटरों को साधने की कोशिश की है। माना जाता है कि बिंद बसपा को वोट देते हैं। ऐसे में बसपा का वोट बैंक लेकर सपा प्रत्याशी बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे।

पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा की समुद्रा देवी बिंद को 217457 वोट मिले थे। वह दूसरे स्थान पर रही थीं। वहीं चौथे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटेल को 108859 वोट मिले थे। अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल 436536 वोट पाकर जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed