{"_id":"60fbe77cf95e534d5d59e45a","slug":"samajwadi-party-representative-protest-outside-at-trauma-center-while-going-to-meet-victim-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पीड़िता से मिलने जा रहे सपा के प्रतिनिधि मंडल को रोका, ट्रामा सेंटर के बाहर धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पीड़िता से मिलने जा रहे सपा के प्रतिनिधि मंडल को रोका, ट्रामा सेंटर के बाहर धरने पर बैठे
Sat, 24 Jul 2021 04:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Jul 2021 04:02 PM IST
सार
वाराणसी के रोहनिया में कुछ बदमाशों ने युवती पायल राजभर की पिटाई की थी, जिससे वह घायल हो गई। उससे मिलने के लिए आज सपा का प्रतिनिधि मंडल जा रहा था, जिसे ट्रामा सेंटर के बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वाराणसी में पीड़िता घायल पायल राजभर से मिलने जा रहे सपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। जिसके विरोध में प्रतिनिधि मंडल ट्रामा सेंटर के बाहर ही धरने पर बैठ गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, चंदौली के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, पूर्व महासचिव डॉ. रमेश राजभर, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव शामिल हैं। पीड़ित के साथ मुड़ादेव रोहनिया में गुंडों ने मारपीट की थी। पुलिस ने अब तक बयान दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन