फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party MP tej pratap yadav talks about shivpal yadav

सपा सांसद तेज प्रताप ने कहा, शिवपाल यादव के पार्टी बनाने से पार्टी पर कुछ तो असर पड़ेगा लेकिन..

Wed, 19 Sep 2018 09:42 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 19 Sep 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party MP tej pratap yadav talks about shivpal yadav
तेज प्रताप यादव - फोटो : amar ujala
मैनपुरी से  सपा  सांसद तेज प्रताप यादव ने बुधवार को कहा कि शिवपाल यादव के पार्टी बनाने से लोकसभा चुनाव में सपा पर थोड़ा बहुत असर तो पड़ेगा, लेकिन यह उम्मीदवार पर निर्भर करेगा। सुलह के सवाल पर कहा कि अगर नेताजी प्रयास करें तो समझौता हो सकता है। वह बुधवार को आजमगढ़ के एक होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


ईशदत्त यादव के पुण्यतिथि समारोह में भाग लेने पहुंचे मैनपुरी सांसद ने कहा कि आजमगढ़ में सपा सरकार के कार्यों को देखकर गर्व की अनुभूति हुई। सपा ने जनपद को बहुत कुछ दिया। प्रधानमंत्री यहां आकर चले गए, लेकिन जनपद को कुछ नहीं दिया। कहा, प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। विकास के नाम पर सत्ता में आई सरकार अब हिंदू-मुस्लिम को बांट रही है।
विज्ञापन


कहा कि जनपद से उनका चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है, लेकिन अगर पार्टी चाहेगी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस इन राज्यों में बड़ी पार्टी है, ऐसे में उसे अपना दिल बड़ा रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल के पार्टी बनाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सेक्युलर मोर्चा के चुनाव में जाने से सपा पर थोड़ा बहुत असर तो पड़ेगा लेकिन यह उम्मीदवार पर निर्भर करेगा। बोले, नेताजी ने कभी भी सेक्युलर मोर्चा के पक्ष में बयान नहीं दिया। अगर वह प्रयास करें तो समझौता हो सकता है।

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार विफल रही है। सपा सरकार में छोटी-छोटी घटनाओं पर पत्र जारी करने वाले राज्यपाल आज गोरखपुर में बच्चों की मौत और शेल्टर होम की घटना पर चुप्पी साधे हैं।  

अमर सिंह बोले, अखिलेश का स्वभाव है डंक मारना,

Samajwadi party MP tej pratap yadav talks about shivpal yadav

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने एक गीत की पैरोडी ...कि रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलियुग आएगा, बेटा अखिलेश राज करेगा, बूढ़ा मुलायम जंगल जाएगा, सुनाकर कहा कि अखिलेश का स्वभाव डंक मारना है।

अमर सिंह जौनपुर के टीडी कॉलेज में एक समारोह में भाग लेने आए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस दल और जिस अतीत के पन्ने को वह फाड़ चुके हैं, उसे बार-बार पढ़ने के लिए उनसे क्यों कहा जाता है। कहा कि अखिलेश यादव को दाखिला दिलाने आस्ट्रेलिया गया। उनको टिकट दिलाया, सपा का अध्यक्ष बनवाया।

अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश का स्वभाव डंक मारना है और हमारा स्वभाव सबके साथ स्नेहिल संबंध रखने का है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसको अखिलेश ने ठगा नहीं। कहा कि अखिलेश मुलायम सिंह यादव को टिकट दें या न दें लेकिन उनका आदर करें। पिता का अपमान करने वालों का जनमानस में कोई स्थान नहीं है।

जब तक इस पार्टी में रामगोपाल जैसे खलनायक रहेंगे, तब तक यह विध्वंस और विघटन होगा। यह पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। आजम खां जैसे व्यक्ति को प्रश्रय देती है जो अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं, उनके विचार गंदे हैं। आजम खान ने मेरे पत्नी और बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की है।

इसकी सीडी मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक को सौंप दी है। कार्रवाई का इंतजार है। यदि यहां से कार्रवाई नहीं हुई तो दिल्ली में मुकदमा करवाऊंगा। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में उनके साथ न्याय होगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed