फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party leaders target BJP leaders in varanasi

सपा नेताओं ने कहा, भाजपा ने घबराकर प्रचार में सीएम और डिप्टी सीएम को उतारा

Sat, 25 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 25 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leaders target BJP leaders in varanasi
मौलवी बाग स्थित सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मौलवी बाग स्थित सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर शुक्रवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक में पार्टी नेताओं ने अपील की कि बीते 22 साल से शहर का बेड़ा गर्क करने वाली भाजपा को जनता करारा जवाब दे। चुनाव प्रभारी रामकिशुन यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल और डॉ. केपी यादव ने कहा कि सपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का जन समर्थन देखकर घबराई भाजपा ने मजबूरी में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार के लिए उतारा।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समस्त जोन, वार्ड प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रभारी और नेता मतदान स्थल पर सुबह से शाम तक मौजूद रहें। एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि शहर की जर्जर सड़कें, उफनाते सीवर और दूषित पेयजल आपूर्ति भाजपा के मेयरों की उपलब्धि रही है। 
विज्ञापन


महापौर प्रत्याशी साधना गुप्ता ने कहा कि काशी की जनता सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास और महिलाओं के हित में किए गए कार्य को ध्यान में रखकर वोट करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से झूठ बोल रहे भाजपा नेता
केंद्रीय कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं सपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा जनता से झूठ बोल रही है। सपा के विकास कार्यों को अपना बता रही है। आठ महीने में एक भी काम भाजपा ने नहीं किया। समाजवादी पार्टी विकास करने में भरोसा रखती है। अब जनता भाजपा के झूठे वादों में नहीं आने वाली है। इस चुनाव में मतदाता सबक सिखाएंगे। 

नगर निगम की स्वायत्ता खत्म करना चाहती है सरकार

samajwadi party leaders target BJP leaders in varanasi
सपा के वरिष्ठ नेता शतरुद्र प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब स्पेशल परपज ह्वेकल (एसपीवी) के तहत सारे टैक्स वसूल करवाने की तैयारी की है। यह नगर निगम की स्वायत्ता को खत्म करने, मेयर और पार्षदों को अधिकार विहीन करने की साजिश है। इससे मनमानी होगी और जनता पर बोझ बढ़ेगा। वह शुक्रवार को मौलवी बाग स्थित सपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि शहर का स्मार्ट सिटी में चयन होने के बाद नगर निगम में वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड (वीएससीएल) नामक एक कंपनी का पंजीयन कराया गया है। उसी के तहत एसपीवी का भी गठन किया गया है। स्मार्ट सिटी के लिए बने प्रावधानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि टैक्स वसूल करने के लिए एसपीवी को अधिकृत किया जाएगा, जिससे मनमानी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि आईपीडीएस के तहत सड़कों की खुदाई से पेयजल और सीवेज लाइनें ध्वस्त हो गई हैं। इससे दूषित जलापूर्ति होने के साथ प्रदूषण फैल रहा है। इस सरकार में सांस लेना दूभर हो गया है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के बड़े नेता महापौर के लिए वोट मांग रहे हैं लेकिन जब बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज हुआ था तब कोई आगे नहीं आए थे। उन्होंने कहा कि यदि हमारी पार्टी नगर निगम चुनाव जीतती है तो सीवेज और पेयजल के साथ सड़कों को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय समाज दल के श्रीनारायण राजभर के सपा में शामिल होने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed