फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›    samajwadi party launches social cycle yatra over four years of up government

सपा ने निकाली सामाजिक साइकिल यात्रा, सरकार के चार साल यूपी बेहाल के नारे लगाए

Sun, 21 Mar 2021 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Mar 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
 samajwadi party launches social cycle yatra over four years of up government
सपा की साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने सामाजिक साइकिल यात्रा निकाली और सरकार के चार साल यूपी बेहाल का नारे लगाए। कैंट विधानसभा में शिवाजी नगर कॉलोनी महमूरगंज से निकली यात्रा लंका मालवीय प्रतिमा तक समाप्त हुई। यात्रा महमूरगंज, मंडुवाडीह, ककरमत्ता, डीएलडब्लू, सुंदरपुर, नरिया होते हुए लंका पर समाप्त हुई। युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विवेक सिंह के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन


यात्रा को पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने समाजवादी झंडा दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में बीजेपी ने चुनावी रैली में जनता से कहा कि आप हमें पांच साल के लिए मौका दीजिए, हम 70 साल की बर्बादी मिटा देंगे।
विज्ञापन


इन चार सालों में प्रदेश 20 साल पीछे हो गया है और जनता बेहाल है। कानून व्यवस्था का पुरसाहाल नहीं है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मनमानी चरम पर है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना अब आम बात हो गयी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। झूठ, भरम और अफवाहों के सहारे चुनाव जीतना ही भाजपा के लिए सुशासन बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चार सालों में जितनी नौकरियों दी नहीं उससे ज्यादा छीन लिया है। जिसका शिक्षा मित्र उदाहरण हैं। पिछले एक साल में भारत की गरीबी और बढ़ गई है। मिडिल क्लास जहां सिकुड़ा है, वहीं गरीबों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सरकार के 4 साल असफलता, अराजकता, लूट, सरकारी लूट के, अधिकारियों की लूट के, हत्या डकैती के हैं। महिलाओं को सुरक्षा न दे पाने के, बेरोजगारों को रोजगार न दे पाने के, किसानों को मौत के मुंह में धकेलने वाली सरकार के पूरे हुए हैं। प्रदेश सरकार फर्जी विकास कार्यों की होर्डिंग्स लगा रही है। प्रदेश में दोनों एक्सप्रेसवे अखिलेश यादव की देन है।

चार सालों में समाजवादी सरकार के कामों पर सिर्फ अपना नाम ही लिखवाया है। कार्यक्रम में जिला महासचिव आनन्द मौर्य, महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, पूर्व पार्षद शंकर विश्नानी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, महानगर मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा,  मजदूर सभा अध्यक्ष जितेन्द्र मौर्य, कोषाध्यक्ष शादाब अशरफ, कार्यकारिणी सदस्य इमरान बबलू  आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed