फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party hand over responsibilities to youth of up assembly elections in varanasi

वाराणसी: विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा ने युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी, घर-घर जाएंगे जनता के बीच

Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से यूथ ब्रिगेड से जिला-महानगर अध्यक्ष का मनोनयन अनीस राजा ने किया। जिसमें अखिलेश को जिलाध्यक्ष, अब्दुल कलाम कुरैशी को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Samajwadi party hand over responsibilities to youth of up assembly elections in varanasi
समाजवादी पार्टी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने पुराने युवाओं पर भरोसा जताते हुए पुन: उन्हें संगठन में लगाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से यूथ ब्रिगेड से जिला-महानगर अध्यक्ष का मनोनयन अनीस राजा ने किया। जिसमें अखिलेश को जिलाध्यक्ष, अब्दुल कलाम कुरैशी को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का महानगर अध्यक्ष नियुक्तकिया गया है।

विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने अभिषेक मिश्रा आरडी को जिलाध्यक्ष, शंभू बेनवंशी को महासचिव महानगर और दिगवंत पांडेय को प्रदेश सचिव बनाया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने जितेन्द्र पटेल जिलाध्यक्ष, रामधारी सिंह यादव जिला महासचिव, दीपचन्द्र गुप्ता को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। राहुल कन्नौजिया महानगर महासचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनहित के मुद्दे पर सड़क पर उतरकर संघर्ष करें।

विज्ञापन

रुद्राक्ष में नगर निगम सदन की बैठक कराने के लिए सपा का प्रदर्शन

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नगर निगम सदन की बैठक कराने और आमजन को प्रवेश के लिए सपा ने प्रदर्शन किया। पार्टी के महानगर के नेताओं, पार्षदों ने शनिवार को रुद्राक्ष के पास विरोध जताया। प्रदर्शन की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा को सौंपा। अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर विचार किया जाएगा। 

सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सेंटर में आम जनता को भी प्रवेश मिलना चाहिए। गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को वैवाहिक समारोह के लिए न्यूनतम दर पर निगम मुहैया कराए। यह केवल भाजपा और सत्ता के लोगों के लिए है। पार्षद दल के नेता कमल पटेल, नगर निगम के मुख्य सचेतक हारून अंसारी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों ने सभी पार्षदों को आश्वासन दिया कि सदन की बैठक टाउनहाल के बजाय रुद्राक्ष में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed