फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party gave a check of two lakhs to parents of deceased Kamlesh yadav in sarnath varanasi

व्यापारी को बचाने में जान गंवाने वाले कमलेश के परिजनों को सपा ने सौंपा दो लाख का चेक

Mon, 18 Nov 2019 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party gave a check of two lakhs to parents of deceased Kamlesh yadav in sarnath varanasi
परिजनों को चेक देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदमाशों की गोली से मृत सारनाथ के कमलेश यादव के परिजनों से किया वादा निभाया है। पार्टी की जिला व महानगर इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने सारनाथ भैसोड़ी में कमलेश के परिवार के लोगों से मुलाकात कर पार्टी की ओर से दो लाख रुपये का चेक सौंपा। सर्राफा व्यवसायी को बचाते समय बदमाशों ने 25 अक्टूबर को कमलेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


पार्टी का एक प्रतिनिधि दल कमलेश के पिता सवरू यादव और माता कृष्णावती को आर्थिक सहायता का चेक दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार विभेद की राजनीति कर रही है। कमलेश की हत्या के 18 दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली और न ही हत्यारे पकड़े गए।
विज्ञापन


सरकार विभेद की राजनीति छोड़कर कमलेश यादव के हत्या के प्रकरण में कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो लुटेरे लूटते रहेंगे और विरोध करने वाला कोई नहीं रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमलेश की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं था। लिहाजा कमलेश को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने कमिश्नर से मांग की थी कमलेश को शहीद का दर्जा देने, कमलेश की पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार को पच्चीस लाख की आर्थिक मदद एवं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन में शामिल निर्दोष लोगों पर से तत्काल मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। जिस पर आज तक प्रशासन ने अमल नहीं किया। इस मौके पर सपा नेताओं में महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, शालिनी यादव, मनोज राय धूपचंडी, आनंद मोहन गुड्डू, पूजा यादव, यशोदा पटेल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed