फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party cites order issued by varanasi dm asking health dept staff to watch pm modi programme

पीएम के काशी दौरे पर सपा का हमला: मनोज राय धूपचंड़ी का दावा, स्वास्थ्यकर्मियों को जबरन सुनाया गया प्रधानमंत्री का भाषण

Tue, 26 Oct 2021 06:58 AM IST
Vikas Kumar पीटीआई, वाराणसी
पीटीआई, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Oct 2021 06:58 AM IST
सार

पीएम मोदी ने सोमवार को वाराणसी में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का शुभारंभ किया। सिद्धार्थनगर और अन्य जिलों में नौ मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
samajwadi party cites order issued by varanasi dm asking health dept staff to watch pm modi programme
सपा प्रवक्ता और पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय धूपचंड़ी - फोटो : video grab

विस्तार

वाराणसी के 28वें दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 28 परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन राष्ट्र को समर्पित किया। मेहंदीगंज से उन्होंने रिमोट से देश की दूसरी बड़ी योजना आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत की। इस पर समाजवादी पार्टी ने निशाना साधा है। 

विज्ञापन


सपा प्रवक्ता और पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय धूपचंड़ी ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक कथित आदेश का हवाला देकर आरोप लगाया कि जिले में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जबरन टेलीविजन और अन्य तरीकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखने का निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन


जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह थक चुकी है
धूपचंडी ने कहा कि डॉक्टरों को अपना काम छोड़कर कार्यक्रम देखने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने हमलावर होते कहा कि प्रधानमंत्री जनता के विचारों को नहीं सुनना चाहते, बल्कि केवल अपने विचार उन पर थोपना चाहते हैं। अगर कोई मोदी का भाषण नहीं सुनना चाहता है, तो भाजपा सरकार को आदेश जारी करना होगा कि वे उनका भाषण सुनें। इससे साबित होता है कि जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह थक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- समय से बीमारियों का पता चलेगा तो इलाज में आसानी होगी
प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव और शहरों में हेल्थ और वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। समय से बीमारियों का पता चलेगा तो इलाज में आसानी होगी। राष्ट्रीय स्तर पर 12 केंद्रीय अस्पतालों में योजना तैयार की जा रही है। 24 घंटे चलने वाले इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर तैयार किए जाएंगे। देश में 80 वायरल डायग्नोस्टिक लैब हैं और इनको और सशक्त बनाया जाएगा। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव और शहरों में हेल्थ और वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। समय से बीमारियों का पता चलेगा तो इलाज में आसानी होगी। राष्ट्रीय स्तर पर 12 केंद्रीय अस्पतालों में योजना तैयार की जा रही है। 24 घंटे चलने वाले इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर तैयार किए जाएंगे। देश में 80 वायरल डायग्नोस्टिक लैब हैं और इनको और सशक्त बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed