फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajvadi party

किसानों को बर्बाद करने पर तुली है भाजपा

Sat, 26 Dec 2020 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
samajvadi party
मिर्जामुराद/पिंडरा। क्षेत्र के हरपुर गांव में शुक्रवार को सपा ने किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल के किसानों से कहा कि कृषि प्रधान देश में हमारे अन्नदाता किसान परेशान हैं। खेत का अन्न व सब्जी मॉल में जाकर कई गुना ज्यादा दाम में बिक रहा है। किसान गरीबी झेल रहा है। भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका ताजा उदाहरण है कृषि कानून, जिसमें किसानों की ताकत कारपोरेट घरानों को सौंपी जा रही है। इसका पुरजोर विरोध करने की आवश्यकता है। चौपाल में उपस्थित किसानों में सोहन लाल, श्यामलाल, श्यामाचरण बिंद, रामसागर राजभर, शालिक राम, निहोर पटेल ने धान क्रय केंद्र पर धान खरीदारी ठीक से न होने, खाद की किल्लत, राजस्वकर्मियों द्वारा परेशान करने संबंधी समस्याओं को उठाया। चौपाल में पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़, कन्हैया लाल राजभर, राम प्रकाश मास्टर, गुड्डू सिंह, शिवजीत वर्मा, केशनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के कल्लीपुर में सपानेत्री शालिनी यादव के नेतृत्व में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम चला। पिंडरा में भी शुक्रवार को किसानों के समर्थन में जगह जगह चौपाल व अलाव जलाकर केंद्र सरकार द्वारा बने कृषि कानून का विरोध जताया। दल्लीपुर रामलीला मैदान पर आयोजित चौपाल व कुआर में अलाव कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मांगों को दर किनार कर उन्हें मरने को विवश कर रही है। इस दौरान ऊदल पटेल, विजयचन्द्र पटेल, अजय सिंह विषेन, लक्ष्मीनारायण, श्याम पटेल, हरिश्चंद्र यादव, योगेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
सेवापुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पदयात्रा निकाली। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश में चलाये जा रहे पदयात्रा के तहत शुक्रवार पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष इस्माइल खान गुड्डू, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह व सेवापुरी विधान सभा प्रभारी मनीष सिंह के नेतृत्व में पचवार, बरनी, मटुका, घोशिला, ईसवार आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed