फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sakshi wins the block level Mathematics Olympiad

Varanasi News: ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड में साक्षी ने मारी बाजी

Fri, 26 Sep 2025 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:41 AM IST
सार

बीआरसी मंगारी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड में साक्षी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंस व सौरव वर्मा दूसरे और आलोक यादव व वैभवी सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बीईओ ने विजेताओं की सराहना की।

विज्ञापन
Sakshi wins the block level Mathematics Olympiad

विस्तार

ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड की परीक्षा बृहस्पतिवार को बीआरसी मंगारी में हुई। इसमें कुल 47 कंपोजिट, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर की साक्षी पटेल ने 38 नंबर प्राप्त कर पूरे ब्लॉक में पहला स्थान पाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय झंझौर के प्रिंस व सौरव वर्मा ने 36-36 नंबर पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हीरामनपुर के आलोक यादव और कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर की वैभवी सिंह दोनों ने 34 नंबर प्राप्त करके तीसरा स्थान साझा किया। बीईओ पिंडरा विनोद कुमार मिश्र ने एआरपी अखिलेश यादव, पन्नालाल, अजय कुमार, विजेंद्र सिंह व नोडल वीरेंद्र कुमार के साथ स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed