फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sadhvi Pragya big statement on Ram mandir issue

पहले अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया था, अब भव्य मंदिर निर्माण के लिए भी जाएंगे: साध्वी

Mon, 04 Feb 2019 05:21 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Feb 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Pragya big statement on Ram mandir issue
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : अमर उजाला
साध्वी प्रज्ञा ने राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर कहा कि 70 वर्षो में कांग्रेस के ऊपर राम मंदिर निर्माण के लिए क्यों नहीं दबाव बनाया गया। साढ़े 4 साल बीते हैं मोदी सरकार के। क्यों इसी सरकार पर इतना दबाव बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मैं कहती हूं कि विधर्मी आज भी अपनी गतिविधियों को नहीं छोड़ रहे है। आज भी कांग्रेस विधर्मियों का रोल निभा रही है। कांग्रेसियों ने राम मंदिर निर्माण के विरोध में कपिल सिब्बल को खड़ा किया है। राम मंदिर बनेगा, जरूर बनेगा। 
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण को लेकर संत समाज सरकार से नाराज चल रहे हैं इस पर कहा कि संत राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार के विरोध में नहीं है। उन्हें मालूम है राम मंदिर जरुर बनेगा और भक्त ही बनवाएंगे। यह विश्वास है जिस दिन उनके प्रभु का आदेश हो जाएगा, सभी भक्त मिलकर मंदिर निर्माण कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं
साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा द्वारा घर-घर जाकर संकल्प पत्र के सवाल पर कहा कि हो सकता है इस बार बीजेपी के संकल्प पत्र में राम मंदिर निर्माण हो। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। 1992 में हम अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के लिए गए थे और भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भी जाएंगे।

ममता एक विधर्मी महिला

ममता बनर्जी द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर बोली कि ममता तुच्छ बयान देती हैं, वो एक विधर्मी महिला हैं। प्रधानमंत्री अपनी सीट पर जीतते है या बंगाल में चुनाव का क्या परिणाम होगा, यह एक अलग बात है, पर ममता ने कभी देशहित की बात नहीं, बल्कि देश को खंडित करने की बात करती हैं।

काशी का विकास जरूरी
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के सवाल पर बोलीं की काफी समय बाद दर्शन करने आई हूं। पहले आती थी तो गंदगी का अंबार मंदिर के आसपास देखने को मिलता था। आज साफ-सफाई, दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु बेहतर व्यवस्था देखकर अच्छा लग रहा है और काशी का विकास जरूरी था। 

विपक्ष द्वारा लगातार विश्वनाथ कॉरिडोर के विरोध में बोली कि धार्मिक कार्य में विकास हो रहा है इसका विरोध करना गलत बात है, और मैं हमेसा सभी से सुनती रहती हूं। कॉरिडोर का जो कार्य पीएम मोदी द्वारा किया जा रहा। वो बहुत ही नेक कार्य है।

नए निर्माण के लिए अगर पुरानी दीवार गिराई जा रही है तो गलत नहीं है। वहीं कांग्रेसियों द्वारा जारी पोस्टर में राहुल को राम अवतार के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed