फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sadhvi Nirajan jyoti statement on rahul gandhi before loksabha election 2019

चीन के साथ मिलकर अलग राग अलाप रहे राहुल, उनको नहीं है देश की चिंता : साध्वी निरंजन ज्योति

Thu, 14 Mar 2019 12:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 14 Mar 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Nirajan jyoti statement on rahul gandhi before loksabha election 2019
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुधवार को काशी चेतसिंह किला में आयोजित पट्टाभिषेकम कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति शामिल होने आईं थी। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राहुल को देश की चिंता नहीं है। वे चीन के साथ मिलकर अलग राग अलापने लगे हैं जो देश के लिए दुर्भाग्य है। 

विज्ञापन


साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राहुल आजकल सेना से सबूत मांग रहे हैं, जबकि उन्हें सेना पर अविश्वास नहीं करना चाहिए। इस तरह की बातें बोलने से पहले वह सेना के जवानों के परिवारों, उनकी विधवाओं और बच्चों से हाल पूछें, जिनके बेटे, पति और पिता देश की रक्षा करने में शहीद हो गए। इस तरह की बातें सुनकर उन्हें आघात जरूर पहुंचेगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 में भी लोगों ने कहा था कि भाजपा को इतनी सीटें नहीं मिलेंगी, लेकिन पूर्ण बहुमत मिला। इस बार भी वही स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि काशी में पांच साल में विकास की गंगा बही है। हालांकि अपने टिकट पर उन्होंने कहा कि पार्टी में जहां से जिसको टिकट मिलेगा, पार्टी के सभी लोग मिलकर उसे सफल बनाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed