फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघ मेलाः देश के कोने-कोने से साधु-संतों की टोलियां पहुंचने लगी काशी

Wed, 29 Nov 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 29 Nov 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Sadhu saints reached kashi for magh mela
दशाश्वमेध घाट पर बैठे संन्यासी - फोटो : अमर उजाला
तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास के लिए देश के कोने-कोने से साधु-संतों की टोलियां काशी पहुंचने लगी हैं। गंगा तटों पर संतों के धूने सजने लगे हैं। कहीं मढ़ियों पर त्रिशूल, डमरू लिए संतों की चौपाल लग रही है तो कहीं विदेशी पर्यटक धूनों पर संत परंपरा से परिचित हो रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Sadhu saints reached kashi for magh mela
sadhu - फोटो : अमर उजाला
मठों, आश्रमों की ओर से संगम नगरी में शिविर लगाने का काम जल्द आरंभ होगा। पहली जनवरी से माघ मेला आरंभ होगा। प्रयाग में लगने वाले माघ मेला की तैयारियां काशी में शुरू हो गई हैं।

 
 
Sadhu saints reached kashi for magh mela
sadhu - फोटो : अमर उजाला

वैरागी संत परंपरा के 280 से अधिक शिविर संगम नगरी में लगाए जाएंगे। अखाड़ा परिषद के अलावा सातों अखाड़ों और तीनों पीठों के शंकराचार्यों के भी टेंट माघ मेला में लगाए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhu saints reached kashi for magh mela
sadhu - फोटो : अमर उजाला


खास चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने बताया कि वैरागी संतों की 29 नवंबर को पहली बैठक होगी। इसके बाद भूमि आवंटन पर विचार किया जाएगा। इस बीच संतों की टोलियां काशी पहुंचने लगी हैं। हरिद्वार से ईश्वरानंद गिरि नागा बाबा संतों के साथ काशी पहुंचे।

 
विज्ञापन
Sadhu saints reached kashi for magh mela
sadhu - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ रामचंद्रानंद गिरि, त्रिपुरा के अंगदानंद महाराज भी आए हैं। इसी तरह बरेली, सुल्तानपुर और पश्चिमबंगाल से भी संत काशी पहुंच रहे हैं। राणा महल घाट के अलावा दशाश्वमेध घाट, चौकी घाट पर संतों के धूने सज गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed