{"_id":"5a1da01b4f1c1b9e678be8ba","slug":"women-wrestling-in-varanasi-first-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कुश्ती चैंपियनशिप, पहले दिन नूरा कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कुश्ती चैंपियनशिप, पहले दिन नूरा कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
kushti
- फोटो : अमर उजाला
अखाड़े में प्रैक्टिस के बाद मंगलवार को पहली बार महिला पहलवानों ने अस्सी घाट के ओपन थिएटर में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में जोर आजमाइश की। संकट मोचन के पूर्व महंत स्व. अमरनाथ मिश्र की स्मृति में आयोजित होने वाली कुश्ती चैंपियनशिप के 25 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब महिला पहलवान भी मैदान में उतरीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
kushti
- फोटो : अमर उजाला
बनारस जिला चैंपियनशिप, बनारस केसरी, बनारस कुमार और महिला बनारस केसरी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने किया। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन देर शाम तक हुए मुकाबलों में स्वामीनाथ अखाड़े का दबदबा रहा।
kushti
- फोटो : अमर उजाला
कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवानों और पुरुष पहलवानों के बीच भी मुकाबला हुआ जिसमें महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों के पसीने छुड़ाए। पुरुष पहलवानों के साथ ही महिला पहलवानों के बीच की आपसी नूरा कुश्ती भी लोगों को खूब पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
kushti
- फोटो : अमर उजाला
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहली बार महिला केसरी का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 20 महिला पहलवान हिस्सा ले रही हैं। इसमें अंतराष्ट्रीय महिला पहलवान पूजा यादव समेत कई कई राष्ट्रीय पहलवान शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन
kushti
- फोटो : अमर उजाला
57 किलोग्राम भारवर्ग में पहला सेमीफाइनल मुलायम यादव बजरंग नगर और अजीत कुमार, दूसरा सेमीफफाइनल राजू यादव गया सेठ बनाम राहुल स्वामीनाथ अखाड़े के बीच होगा। 61 किलोग्राम भारवर्ग में ज्यादा पहलवानों ने जोर आजमाया।