फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sacked policemen will be surrounded on the basis of the statements of the accused

Varanasi: 1.40 करोड़ डकैती के मुख्य आरोपी का नहीं लगा सुराग, बयान के आधार पर घिरेंगे बर्खास्त पुलिसकर्मी

Sat, 17 Jun 2023 10:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2023 10:12 AM IST
सार

वाराणसी के बैजनत्था क्षेत्र स्थित  गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से एक करोड़ 40 लाख रुपये की डकैती के मामले में गिरफ्त में आए आरोपियों के बयान भेलूपुर थाने के बर्खास्त सात पुलिसकर्मियों के गले की फांस बनेंगे।

विज्ञापन
Sacked policemen will be surrounded on the basis of the statements of the accused
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के बैजनत्था क्षेत्र स्थित  गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से एक करोड़ 40 लाख रुपये की डकैती के मामले में गिरफ्त में आए आरोपियों के बयान भेलूपुर थाने के बर्खास्त सात पुलिसकर्मियों के गले की फांस बनेंगे। वहीं, कानून के जानकारों का कहना यह भी है कि मामला जब अदालत में जाएगा तो इस पूरे प्रकरण में पर्दे के पीछे रह कर रकम का एक बड़ा हिस्सा डकारने वाले भी घिरेंगे।

विज्ञापन


कुल मिलाकर डकैती की यह घटना पुलिसकर्मियों पर ही हर तरह से भारी पड़ेगी। वहीं, मुकदमे के मुख्य आरोपी तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा, गुजरात के जगदीश पटेल और कथित कार चालक सागर का शुक्रवार को भी पता नहीं लगा। तीनों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अबतक चार आरोपी गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी बर्खास्त

बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से बीते 29 मई की रात एक करोड़ 40 लाख रुपये की लूट हुई थी। प्रकरण में चार आरोपी अब तक गिरफ्तार हुए हैं और भेलूपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष रमाकांत दूबे सहित सात पुलिस कर्मी बर्खास्त किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: वाराणसी पुलिस ने गढ़ी 1.40 करोड़ रुपये की डकैती की कहानी, एक अफसर ने हड़पे 60 लाख

मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश देने के साथ ही उस पर इनाम घोषित कराने और उसकी संपत्तियों की कुर्की का आदेश अदालत से प्राप्त करने की तैयारी में जुटी हुई है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर राजेश सिंह ने बताया कि अजीत मिश्रा सहित तीन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी है। अजीत के खिलाफ जल्द ही उच्चाधिकारियों के स्तर से इनाम घोषित किया जाएगा। मुकदमे की विवेचना में बतौर आरोपी जिस किसी का भी नाम आएगा, वह किसी भी सूरत में वैधानिक कार्रवाई से बच नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed