Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav attacks Owaisi without naming him, saying, "Beware of the tourists of politics; they are m

यूपी: बिना नाम लिए अखिलेश ने किया ओवैसी पर हमला, कहा- सियासत के सैलानियों से बचें; वह भाजपा के भोंपू

Sun, 15 Nov 2026 10:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Nov 2026 10:27 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी पर इशारों पर हमला करते हुए उन्हें भाजपा के हाथों का भोंपू बताया। साथ ही मुस्लिमों को सचेत रहने की सलाह दी। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav attacks Owaisi without naming him, saying, "Beware of the tourists of politics; they are m
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Twitter

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में हुए दलित सम्मेलन के जरिये दमदार दलित का दांव चला। उन्होंने कहा कि दमदार दलित और मुस्लिमों के अपना वोट बचा लेने से भाजपा सकते में है। साथ ही सियासत के सैलानियों का जिक्र करके असदुद्दीन ओवैसी सरीखे नेताओं से सावधान रहने का संदेश भी आम मतदाताओं को दिया। इशारों ही इशारों में यह भी कह दिया कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की डोर भाजपा के हाथ में है।
विज्ञापन


आगरा के दलित सम्मेलन में अखिलेश ने वोट और संविधान बचाने की जहां अपील की, वहीं विधानसभा चुनाव को पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक ) के सम्मान और अधिकारी की लड़ाई बताया। हालांकि, पीडीए में उन्होंने पीड़ित अगड़े समाज को भी शामिल बताया। उन्होंने सियासत के सैलानियों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि वे सिर्फ भाजपा के भोंपू हैं। पढ़े-लिखे युवाओं को समझाने के लिए कहा कि इन सियासत के सैलानियों के लॉगइन का पासवर्ड भाजपा के पास है। इसलिए भाजपा की तरह ये लोग भी पीडीए की नकारात्मक परिभाषाएं गढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के फंडेड नेताओं से सावधान रहें
सम्मेलन में समाजवादी नेताओं ने भाजपा के फंडेड नेताओं से सावधान रहने का आह्वान किया। उनका कहना था कि ये नेता दिखाने को सिर्फ भाजपा से अलग हैं, पर अंदरखाने भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर सपा ने दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को एक साथ आने का आह्वान किया, ठीक उसी तरह से जैसे 1993 में आए थे। तब अयोध्या का मुद्दा खूब उछलने के बावजूद सपा की अगुवाई में भाजपा को हराया गया था और मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed