फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police fabricated the story of robbery, an officer grabbed 60 lakhs

SIT से जांच कराने की मांग: वाराणसी पुलिस ने गढ़ी 1.40 करोड़ रुपये की डकैती की कहानी, एक अफसर ने हड़पे 60 लाख

Wed, 14 Jun 2023 09:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2023 09:37 AM IST
सार

वाराणसी स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से 1.40 करोड़ रुपये की डकैती मामला सुर्खियों में है। मुख्य आरोपी के पिता पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन को प्रार्थना देकर मामले की जांच सीबीसीआईडी या फिर एसआईटी से कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि कमिश्नरेट पुलिस के एक अफसर की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। 

विज्ञापन
Police fabricated the story of robbery, an officer grabbed 60 lakhs
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में गुजरात की फर्म के कार्यालय से 1.40 करोड़ रुपये की डकैती के मुख्य आरोपी तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा के पिता विमलेश मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन को प्रार्थना पत्र दिया। विमलेश ने मामले की जांच सीबीसीआईडी या फिर एसआईटी से कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि कमिश्नरेट पुलिस के एक अफसर की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। अफसर ने अकेले ही 60 लाख रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी के पिता विमलेश मिश्रा ने पुलिस आयुक्त से कहा कि गिरफ्तार घनश्याम मिश्रा ने बेटे अजीत मिश्रा से एक व्यापारी के यहां पैसा फंसने की बात कही थी। पैसा निकलवाने में मदद मांगी थी। इस पर बर्खास्त व तत्कालीन भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने अजीत को फोन किया और कहा कि घनश्याम एक राजनीतिक दल के नेता और हमारे परिचित हैं। मदद कर दें।

विज्ञापन

29 मई की रात हुआ था खेल

कमीशन दिलवाने का भरोसा भी दिया था। 29 मई की रात थाना प्रभारी भेलूपुर बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित व्यापारी के कार्यालय पहुंचे। वहां दो करोड़ रुपये मिले, जिसमें से एक करोड़ को घनश्याम मिश्रा ने अपना बताया। घनश्याम मिश्रा को उसका पैसा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  लाखों की 'हेराफेरी' में बर्खास्त 7 पुलिस कर्मियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, भेजे जा सकते हैं जेल

इसके एवज में मोटा कमीशन भी लिया गया। साथ ही एक करोड़ रुपये और रख लिए गए। इसका बंटवारा 30 मई को शुरू हुआ। एक बर्खास्त दरोगा को पांच लाख रुपये दिए गए, लेकिन वह 25 लाख की मांग पर अड़ गया। यहीं से बात बिगड़ गई। दरोगा ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस के एक अफसर को दी। अफसर ने जिम्मेदारों को बुलाया और एक करोड़ रुपये रखवा लिया।

इसके बाद अजीत, घनश्याम व उसके सहयोगियों को थाने बुलाया गया। घनश्याम व उसके सहयोगियों से 60 लाख रुपये वसूले गए, फिर थाने से जाने दिया गया। 31 मई को लावारिस कार की डिकी से 92.94 लाख रुपये की बरामदगी की कहानी गढ़ी गई। चार जून को डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका रही है। सब कुछ पुलिस की जानकारी में हुआ था।

अजीत मिश्रा के खिलाफ वारंट के लिए दी अर्जी

डकैती के मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए भेलूपुर थाने की पुलिस ने अदालत में मंगलवार को अर्जी दी है। भेलूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अजीत मिश्रा सहित अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। गैर जमानती वारंट मिलने के बाद अजीत मिश्रा के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुर्की की अनुमति भी अदालत से मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed