{"_id":"57d9ba654f1c1b3c3dd47988","slug":"ruptured-voice-hindi-us-proud-of-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठी आवाज, हिंदी तुम पर हमको नाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठी आवाज, हिंदी तुम पर हमको नाज
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
hindi
- फोटो : hindi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर विश्वविद्यालयों-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजित वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। नागरी प्रचारिणी सभा काशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रो. अर्जुन तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता में हिंदी का अहम योगदान रहा है, जिसे भुला नहीं जा सकता है। इस दौरान प्रो. सुमन जैन, डॉ. रामअवतार मौजूद रहे। सेंट्रल हिंदू स्कूल कमच्छा में विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. एसएस कुश्ावाहा आैर डॉ. चंचल तिवारी ने छात्रों को हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया। उधर, काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग में आयोजित गोष्ठी में डॉ. विनोद सिंह ने विचार रखे।
बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में हुए आयोजन में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने केंद्री गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा जारी अपील का वाचन किया। कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, हिंदी अधिकारी विचित्र सेन गुप्ता, डॉ. केपी पांडेय, मुतुर्जा आलम मौजूद थे। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव मिश्र ने नेतृत्व में भी व्याख्यान हुआ। पत्रकारिता विभाग में हुए कार्यक्रम में वित्ताधिकारी डॉ. एमआर पाठक, डॉ. रणशील उपाध्याय ने विचार रखे। आईआईटी बीएचयू में निदेशक प्रो. राजीव संगल ने कहा कि हिंदी दिवस सिर्फ हिंदी का ही नहीं बल्कि भाषा का दिन है। बीएसएनल कार्यालय शिवपुरवा में हुए कार्यक्रम में जीएम केपी सिंह ने सभी से हिंदी में कामकाज करने की अपील की। इसमें टीएन मिश्र, बीएल दूबे, पीआरओ कुंवर प्रभाकर सिंह मौजूद रहे।