फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rumors spread that Rahul Gandhi plane will not land in Varanasi

Varanasi: राहुल गांधी का विमान नहीं उतरने देने की फैलाई गई अफवाह, मंडलायुक्त बोले- पहले ही मिल गई थी सूचना

Wed, 15 Feb 2023 03:07 AM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 Feb 2023 03:07 AM IST
सार

मंडलायुक्त ने मामले में नाराजगी जताई और कहा कि राहुल गांधी के विमान के ऑपरेटर मेसर्स एआर एयरवेज की ओर से 13 फरवरी की रात 9:12 बजे और फिर 9:15 बजे एयरपोर्ट अथॉरिटी सूचना दी गई थी। बताया गया था कि विमान वाराणसी नहीं आएगा। सीधे दिल्ली जाने की मौखिक और लिखित सूचना दी गई। 

विज्ञापन
Rumors spread that Rahul Gandhi plane will not land in Varanasi
राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विमान उतरने से जुड़े विवाद में प्रशासन का रुख सख्त हो गया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा है कि विमान न आने की सूचना पहले ही आ गई थी, फिर विवाद बढ़ाया गया। मामले में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने भी वीडियो संदेश जारी करके स्थिति साफ की है। 

विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि ऑपरेटर ने राहुल गांधी के विमान न आने की सूचना पहले ही दी थी। इस मामले में बेवजह ही तूल दिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार की रात विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर आने वाले थे। उन्हें सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना था। इसी बीच विशेष विमान न आने की सूचना आ गई। इसके तत्काल बाद ही कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगा दिया कि राहुल गांधी के विमान को जानबूझकर नहीं उतरने दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। इससे विवाद बढ़ गया। हालांकि, एयरपोर्ट निदेशक ने सोमवार की देर रात ही स्थिति साफ कर दी थी। लिखित बयान जारी किया था कि राहुल गांधी के विमान को नहीं आना था। आने का कार्यक्रम पहले ही निरस्त हो गया था। इस मामले का संज्ञान अब मंडलायुक्त ने भी लिया है। 

विज्ञापन

 

मंडलायुक्त ने मामले में नाराजगी जताई और कहा कि राहुल गांधी के विमान के ऑपरेटर मेसर्स एआर एयरवेज की ओर से 13 फरवरी की रात 9:12 बजे और फिर 9:15 बजे एयरपोर्ट अथॉरिटी सूचना दी गई थी। बताया गया था कि विमान वाराणसी नहीं आएगा। सीधे दिल्ली जाने की मौखिक और लिखित सूचना दी गई। विमान ऑपरेटर ने ही वाराणसी की लैंडिंग निरस्त होने की जानकारी दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रहा है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने खुद आने से इन्कार किया : एयरपोर्ट
एयरपोर्ट प्राधिकरण ने इस आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि राहुल ने खुद आने से इन्कार किया। वाराणसी एयरपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी की चार्टर्ड उड़ान का संचालन करनेवाली कंपनी ने रात में ई-मेल से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को कांग्रेस नेता के हवाईअड्डे पर उतरने की योजना रद्द होने की सूचना दी थी।


वाराणसी एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, 13 फरवरी को रात 9:16 बजे एएआई वाराणसी हवाईअड्डे पर एक ईमेल भेजकर मैसर्स एआर एयरवेज की ओर से उड़ान रद्द कर दी गई थी। कृपया, अपने बयान को सही करें, क्योंकि ऑपरेटर ने उड़ान रद्द की है। इससे पहले, कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी क्योंकि वे दबाव में थे, और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की लखनऊ और वाराणसी यात्रा को बहाने के रूप में इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed