फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus of SP workers regarding EVM security in varanasi

वाराणसी: ईवीएम बाहर ले जा रहे वाहन को सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, हंगामे के बाद डीएम बोले- ट्रेनिंग की मशीनें थीं

Tue, 08 Mar 2022 09:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Mar 2022 09:50 PM IST
सार

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए ईवीएम पहड़िया मंडी स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज जा रही थी, कुछ लोगों ने वाहन को रोक कर उसे चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम कह कर अफवाह फैलाई है।

विज्ञापन
Ruckus of SP workers regarding EVM security in varanasi
रोके गए गए ईवीएम लदे वाहन की जांच करते अधिकारी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक वाहन से ईवीएम बाहर भेजे जाने से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पहड़िया मंडी में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ईवीएम बाहर ले जाते हुए वाहन को सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और चालक को बंधक बना लिया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


आक्रोशित सपा कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए, जहां सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। रात तक लगभग दो हजार से अधिक सपा कार्यकर्ता पहड़िया मंडी पहुंच गए। पांडेयपुर-आशापुर मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: मतगणना स्थल के पास नायब तहसीलदार के वाहन में मिला बैलेट पेपर, सपाइयों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे और नेताओं को समझाने का प्रयास किया। कमिश्नरेट की दस थानों की फोर्स सहित अतिरिक्त पुलिस बल पहड़िया मंडी बुलाई गई। हंगामे की बात वायरल होते ही सपा के अलावा बसपा, कांग्रेस और सुभासपा के भी कार्यकर्ता पहड़िया मंडी पहुंच गए।

Ruckus of SP workers regarding EVM security in varanasi
वाराणसी में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपा कार्यकर्ताअों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के ज़िलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कल वाराणसी के काउंटिंग कर्मचारियों की एक कॉलेज में ट्रेनिंग है। उसके लिए 20 EVM मशीनें ले जाई जा रही थी। उसे एक छोटी गाड़ी में सवार कुछ लोगों द्वारा रोका गया। उन लोगों में यह भ्रम हुआ कि कहीं ये वो EVM मशीनें तो नहीं हैं। 

ये EVM और वो EVM आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए नहीं है। सभी चीज़ें स्पष्ट कराई जा रही है। हमने अब निर्णय लिया है कि कल जो कर्मचारियों की काउंटिंग ट्रेनिंग है, उसे बिना EVM के ही करवा दी जाएगी।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर वाराणसी के ज़िलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि बाद में यहां भीड़ हो गई थी। सभी अधिकारियों ने उन्हें समाझाया। अब सभी पार्टियों के प्रत्याशियों और अध्यक्षों को बलुाया गया है कि आप सभी स्पष्ट कर लीजिए कि जो EVM ले जाई जा रही थी वह सभी ट्रेनिंग के लिए थी। 

चुनाव में उपयोग की गई ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ के कब्जे में सीलबंद हैं। सीसी कैमरों की निगरानी में हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed