फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTE: 2514 applications came in two days

आरटीई : दो दिन में आए 2514 आवेदन

Fri, 10 Feb 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
RTE: 2514 applications came in two days
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि, छह फरवरी से आवेदन शुरू होने थे, लेकिन स्कूलों की मैपिंग के कारण पोर्टल दो दिन देरी से खुला। अभिभावकों को दो दिन के इंतजार के बाद पंजीकरण करने का मौका मिला। पोर्टल शुरू होने के बाद से अब तक 2514 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

पहले चरण की प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी। एक से 10 मार्च तक आवेदनों का सत्यापन होगा। इसके बाद लॉटरी निकाली जाएगी। दो दिन की देरी के बाद शुरू पोर्टल पर एक दिन में लगभग 1200 आवेदन आ चुके हैं। उम्मीद है कि इस बार दोगुने आवेदन आएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने पिछली गलतियों से ली सबक
आरटीई के तहत पिछले साल कई ऐसे स्कूल थे, जिनके नाम पोर्टल में दर्ज थे, मगर वह अस्तित्व में नहीं थे। ऐसे स्कूलों में सीटों की गणना भी कर ली गई थी। स्कूल भी आवंटित हो गए थे। मौके पर पता चला कि स्कूल बंद हैं। यहां के बच्चों को बाद में दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करना पड़ा। विभाग ने पिछली गलतियों से सबक लेकर स्कूलों की दोबारा मैपिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ हजार सीटों पर होंगे दाखिले
जिले में 1422 स्कूलाें में करीब नौ हजार से ज्यादा सीटें आरक्षित हैं। इन स्कूलों में बच्चों को तीन चरणों में दाखिले मिल सकेंगे। ऐसे में अभिभावक मनपसंद स्कूलों में दाखिले के लिए जोर लगा रहे हैं।
आरटीई के तहत आवेदन शुरू हो चुके हैं। पिछले दो दिन की बात करें तो पोर्टल पर अब तक 2500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। - डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed