{"_id":"23c4ec7d82f5aeb2bd0f9eb7ecf615d6","slug":"rss-senior-leader-indresh-kumar-speak-in-malaviya-bhavan-bhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान को विकसित नहीं, करना है मेंटेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तान को विकसित नहीं, करना है मेंटेन
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान ऐसी इकाई जिसे विकसित नहीं मेंटेन करने की जरूरत है। भारत ऐसा महान देश है जिसके जन्म की तारीख नहीं। भारत अजन्मा और अमर है क्योंकि जिसके जन्म की तारीख होती है, उसकी ही मृत्यु की तिथि निश्चित होती है।
विज्ञापन
भारत के साथ ऐसा नहीं है, बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत से अलग होकर बने हैं और इनके जन्म की पता है। उन्होंने कहा कि पहले भारत बना फिर धर्म, जाति और परंपराओं का समावेश हुआ। बुधवार को मालवीय भवन में अंतरराष्ट्रीय केंद्र बीएचयू की ओर से बीएचयू में अध्ययनरत अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित ‘विश्वबंधुत्व’ विषयक संगोष्ठी में उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
कहा कि धर्म और देश हमेशा मनुष्य को ईमानदार, संस्कारवान, अहिंसक होने व सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि जो सार्वभौम कानून से संचालित होती है, वही मानवता है। जन्नत कर्म से प्राप्त होती है न कि धर्म से, इसलिए मनुष्य का आधार धर्म नहीं मानवता होनी होनी चाहिए।
विज्ञापन
गीता में भी किसी धर्म को नहीं मनुष्य के कर्म को प्रधानता दी गई है। सभी धर्मों का सार यही है कि विश्व प्रदूषण, दंगा और आतंकवाद रहित हो। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि देश तभी प्रगति कर सकता है जब वहां के लोग देश के प्रति मानवतावादी दृष्टिकोण रखें। अंतरराष्ट्रीय केंद्र के चेयरमैन प्रो. एचबी श्रीवास्तव ने स्वागत किया। संचालन डॉ. भाश्वती भट्टाचार्य और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आनंद प्रताप सिंह ने किया।