फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rss leader Dr Krishna gopal said baba sahab not opposite Gandhi nor relision

बाबा साहेब न गांधी विरोधी न धर्म के खिलाफ

Wed, 15 Apr 2015 02:16 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rss leader Dr Krishna gopal said baba sahab not opposite Gandhi nor relision
वाराणसी। डा. भीमराव अंबेडकर न धर्म विरोधी थे और न ही गांधी के खिलाफ। उन्होंने मार्क्सवाद का कदम-कदम पर विरोध किया जबकि धर्म के मौलिक तत्वों का समर्थन किया।
विज्ञापन

 ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब कर्मकांड के विरोधी थे, न कि धर्म के। लोगों में उनको लेकर कई तरह की नकारात्मक धारणाएं हैं, जिसके निराकरण के लिए उनके व्यक्ति और कृतित्व के व्यापक अध्ययन की जरूरत है।
विज्ञापन

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में डा. अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को ‘डा. भीमराव अंबेडकर : व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ पर व्याख्यान में डा. गोपाल ने कहा कि बाबा साहेब की 125 वीं जयंती पर भी उनके बारे में समग्र अध्ययन की जरूरत महसूस की जा रही है क्योंकि हमने उन्हें ठीक से समझा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि डा. अंबेडकर बिना वाणी की जनता के संघर्ष के नायक थे। लोग मानते हैं उनका महात्मा गांधी से बैर था लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि दोनों एक ही उद्देश्य के लिए लड़ रहे थे।

आरक्षण के सवाल पर दोनों में मतभेद हुआ था, जिसमें महामना मदन मोहन मालवीय ने समझौता कराया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया। स्वागत प्रो. प्रियंकर उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन डा. लालचंद ने किया। संचालन प्रो. पद्मिनी रविंद्रनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed