{"_id":"66816f0943e2601d750a305b","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-reached-kashi-worship-baba-vishwanath-and-launch-the-book-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: काशी पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, करेंगे बाबा विश्वनाथ का पूजन; गांवों तक संघ के विस्तार पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS: काशी पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, करेंगे बाबा विश्वनाथ का पूजन; गांवों तक संघ के विस्तार पर की चर्चा
Sun, 30 Jun 2024 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2024 08:46 PM IST
सार
Varanasi News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के काशी आगमन पर आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
कार से कार्यालय पहुंचे मोहन भागवत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शाम करीब 8:30 बजे काशी पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे सिगरा स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। यहां संघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
सुबह वह गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वह शहीद अब्दुल हमीद की जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा और उन पर लिखी पुस्तक का विमोचन करेंगे। इसके बाद हथियाराम मठ जाकर दर्शन करेंगे यहां से मिर्जापुर के देवरहा हंस बाबा जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की चर्चा के दौरान कहा कि संघ का लक्ष्य है कि शताब्दी वर्ष तक संघ की शाखा प्रत्येक खंड में प्रारंभ हो। इसी के साथ कुछ नए स्वयंसेवकों में से कार्यकर्ताओं को शताब्दी विस्तारक के लिए चुनने पर भी बात हुई। इसके अलावा पूर्वांचल में संघ की पूरी स्थिति की रिपोर्ट उन्हाेंने देखी।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में विक्रम संवत 1982 (1925 ई.) को विजयादशमी के दिन की गई थी, आगामी वर्ष संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष है।