फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS chief gives message for spread sangh

आरएसएस प्रमुख ने दिया संघ के विस्तार का संदेश, प्रचारकों से भरवाया गया फीडबैक फार्म

Mon, 12 Nov 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 12 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
RSS chief gives message for spread sangh
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह दिवसीय प्रचारक वर्ग शिविर के दूसरे दिन संघ की ओर से राज्यों में चलाए जा रहे कामकाज पर मंथन हुआ। सर संघ चालक मोहन भागवत के उद्बोधन में संघ के कार्यक्षेत्र को विस्तार करने का संदेश दिया गया। सोमवार को वाराणसी के कोइराजपुर स्थित निर्माणाधीन संत अतुलानंद स्कूल में सुबह की शाखा के बाद दो सत्रों में संघ प्रमुख की मौजूदगी में मंथन हुआ।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो संघ के व्यापक प्रचार-प्रसार पर संघ प्रमुख का अधिक बल रहा। प्रचारकों से फीडबैक फार्म भी भरवाया गया। सभी राज्यों से आए प्रचारकों से फीडबैक लिया गया। राज्य और केंद्र सरकार के सामंजस्य को विमर्श के तौर पर देखा गया। संघ के कामकाज में आने वाली परेशानियों पर भी चर्चा हुई। राज्य सरकारों के कामकाज की प्रणाली के साथ-साथ केद्रीय योजनाओं को उनके द्वारा मूर्त रूप देने पर गहन मंथन किया गया। कमियों को दूर करने की दिशा में किए जाने वाले उपायों पर फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन


पढ़ेंः वाराणसी पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, कई राजनैतिक मायने रखता है यह दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा हुई कि कि विकास का सीधा फायदा सामान्य मानविकी को मिला है तो उसका क्या प्रभाव पड़ेगा। अव्यवस्थाओं और शासन पर सख्त से सख्त नजर रखने को कहा गया। इस दौरान प्रचारकों की शंका का समाधान किया गया।

सुबह-शाम की शाखा लगी
सुबह-शाम शाखा में भागीदारी के अलावा संघ प्रमुख ने प्रचारकों के साथ लौकी की सब्जी, गुलाब जामुन के अलावा रोटी, दाल और चावल ग्रहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed