फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rs 85 to be paid per hour in executive lounge at Cantt station

कैंट स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज में प्रति घंटे देने होंगे 85 रुपये

Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rs 85 to be paid per hour in executive lounge at Cantt station
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मेहंदीगंज में वर्चुअल माध्यम से रेल यात्रियों को कैंट रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज की सौगात दी। आईआरसीटीसी द्वारा नव निर्मित लाउंज की सुविधा के लिए यात्रियों को प्रति घंटे के हिसाब से 85 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें उन्हें कॉफी, चाय सहित वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही एक ही छत के नीचे बनारस की संस्कृति कला और सभ्यता की भी झलक दिखेगी। उक्त जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान आईआरसीटीसी की प्रबंध निदेशक रजनी हसीजा ने दीं।
विज्ञापन

बताया कि यह लाउंज ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे यात्रियों की बोरियत खत्म करने में मदद करेगा। लाउंज में यात्रियों को बैठने के साथ नहाने और कपड़े बदलने की सुविधा भी मिलेगी। टैक्सी, होटल की बुकिंग, नाश्ते और डिनर की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान अजित कुमार सिन्हा, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से जुड़े लेख और पुस्तक पढ़ सकेंगे यात्री
लाउंज में प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी और उनपर लिखी किताबों की एक अलग लाइब्रेरी बनाई गई है। जिसे यात्री निशुल्क पढ़ सकेंगे। इसमें प्रधानमंत्री के गुजरात से दिल्ली तक के सफर से लेकर उनके बचपन से जुड़ी पुस्तकें और लेख उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
कैंट स्टेशन पर यात्री लाउंज की सुविधा के लिए मंगलवार से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग करने के बाद यात्री स्टेशन पर आते ही लाउंज में जाकर बैठ सकेंगे। इस दौरान उन्हें अपनी बुक की गई टिकट को दिखाना होगा।

आईआरसीटीसी की पाइप लाइन में सात और एग्जिक्यूटिव लाउंज
कैंट स्टेशन के एग्जिक्यूटिव लाउंज जैसे ही सात और एग्जिक्यूटिव लाउंज खोले जाएंगे। ऐसे लाउंज नई दिल्ली, आगरा, जयपुर, अहमदाबाद, सियालदह, मदुरै में संचालित हो रहे हैं। एयरपोर्ट सरीखा यह लाउंज यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed