फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS 43 lakhs spent on repairing residence of BHU IMS director under kayakalp budget disclosed by RTI

बीएचयू: आईएमएस निदेशक के आवास की मरम्मत पर खर्च हो गए 'कायाकल्प' के 43 लाख, आरटीआई से खुलासा

Fri, 10 Sep 2021 09:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 09:34 AM IST
सार

कायाकल्प के पहली किश्त में आईएमएस बीएचयू को 200  करोड़ से अधिक की धनराशि मिल भी गई है। इसी धनराशि से ही निदेशक के आवास की मरम्मत पर 43 लाख रुपये खर्च कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
RS 43 lakhs spent on repairing residence of BHU IMS director under kayakalp budget  disclosed by RTI
न्यू मेडिकल एनक्लेव परिसर में आईएमएस निदेशक का आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के निदेशक के आवास की मरम्मत पर 43 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। बीएचयू में कायाकल्प के लिए आए बजट को लेकर आरटीआई से मांगे गए जवाब में यह खुलासा हुआ है।आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए अस्पताल में यहां नए विभाग खुलने हैं। मरीजों के लिए जांच, इलाज सहित अन्य कई नई व्यवस्थाएं भी होनी है।

विज्ञापन


इसके लिए सरकार की ओर से अलग-अलग किश्त में बजट भी जारी किया जाना है। कायाकल्प के पहली किश्त में आईएमएस बीएचयू को 200  करोड़ से अधिक की धनराशि मिल भी गई है। इसमें सर सुंदरलाल अस्पताल में मरम्मत का काम अब शुरू हुआ है। इसी धनराशि से ही निदेशक के आवास की मरम्मत पर 43 लाख रुपये खर्च कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के निदेशक का वर्तमान में सरकारी आवास नरिया गेट के ठीक सामने न्यू मेडिकल एनक्लेव परिसर में है। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने कहा कि  कायाकल्प के तहत मिली धनराशि से आईएमएस से जुड़े आवासों का मरम्मत भी कराई जानी है। आवास की मरम्मत किस फंड से कराई गई इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मेरे आने से पहले से ही काम यहां चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः एनआईआरएफ रैकिंग में लगातार पांचवें साल बीएचयू को तीसरा स्थान, ओवरऑल 10 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची में भी शामिल

सिविल कार्य में खर्च हुई धनराशि

रजवारी निवासी संजय कुमार सिंह ने 22 अगस्त को बीएचयू से आरटीआई के तहत आईएमएस बीएचयू, सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में कायाकल्प के तहत 2019 से अब तक मिली धनराशि, उसमें मदवार खर्च होने वाली धनराशि की जानकारी मांगी थी। इसके अलावा आईएमएस निदेशक के आवास के मरम्मत में खर्च होने वाली धनराशि की जानकारी भी मांगी थी।

सीपीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता एवं वरिष्ठ प्रबंधक की ओर से तीन सितंबर को जो जवाब दिया गया है, उसमें कायाकल्प योजना के तहत मिले फंड से आईएमएस निदेशक के आवास मरम्मत में 43 लाख रुपये के सिविल कार्य में खर्च करने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed