NIRF Ranking 2021: एनआईआरएफ रैकिंग में लगातार पांचवें साल बीएचयू को तीसरा स्थान, ओवरऑल 10 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची में भी शामिल
शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल रैकिंग जारी कराई जाती है। विश्वविद्यालयों की ऑल इंडिया रैंकिंग में बीएचयू को तीसरा स्थान मिला है। वहीं ओवरऑल रैंकिंग में बीएचयू 10वें स्थान पर है।
विस्तार
शिक्षा मंत्रालय की ओर से देश के विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, उच्च शिक्षण संस्थानों की एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूट रैकिंग फ्रेमवर्क) रैकिंग में विश्वविद्यालय श्रेणी में बीएचयू तीसरे स्थान पर बरकरार है। ओवरऑल दस सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची में भी बीएचयू लगातार पांचवी बार दसवें स्थान पर है। जबकि चिकित्सा संस्थानों में सातवां स्थान मिला है। बता दें कि ओवरऑल रैंकिंग में आईआईटी को मिलाकर गणना की जाती है।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल रैकिंग जारी कराई जाती है। पिछले पांच साल से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) अपनी रैकिंग पर काबिज है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। इस रैंकिंग के लिए देश भर से 1657 संस्थानों ने हिस्सा लिया था।
बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि पूर्वांचल समेत बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश आदि जगहों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने वाले आईएमएस बीएचयू को भी चिकित्सा संस्थानों की सूची में सातवां स्थान मिला है।
पढ़ेंः बिना पढ़ाए ही शिक्षकों को बांट दिए एक करोड़ 70 लाख, वाराणसी में इतने शिक्षकों को बिना काम के मिल रहा वेतन
बीएचयू के प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ल ने कहा कि लगातार पांचवीं बार बीएचयू को विश्वविद्यालय की श्रेणी में तीसरा स्थान मिलना गर्व की बात है। विश्वविद्यालय दुनिया के शीर्ष 500 संस्थानों में जगह बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
आईआईटी बीएचयू को 14वां स्थान
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हाल ही में शुरू हुए हिंदू अध्ययन के नए कोर्स सहित अन्य कई पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिसमें न केवल छात्रों का रुझान बढ़ता जा रहा है, बल्कि विश्वविद्यालय को नई पहचान भी मिल रही है। ऐसी स्थिति में जब कोरोना संक्रमण की वजह से विश्वविद्यालय बंद था। पढ़ाई केवल ऑनलाइन हो रही थी। उसके बाद भी इस उपलब्धि को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक आदि बहुत खुश हैं।
आईआईटी बीएचयू
एनआईआरएफ रैकिंग में आईआईटी बीएचयू को 14वां स्थान हासिल हुआ है। 62.10 प्रतिशत अंक के साथ संस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की है। आईआईटी मद्रास पहले नंबर पर है। इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में आईआईटी को मिली यह उपलब्धि मायने रखती है।
इन पांच मानकों पर जारी होती है रैकिंग
- टीचिंग
- लर्निंग एंड रिसोर्स
- रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस
- ग्रेजुएशन आउटकम
- आउटरीच एंड इनक्लूजिविटी एंड प्रसेप्शन
- ओवरऑल श्रेणी 63.10
- विश्वविद्यालय श्रेणी 64.02
- मेडिकल श्रेणी 67.62