फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route Diversion Traffic plan will be changed in Varanasi till Dev Deepawali read this news

Route Diversion: आज से देव दीपावली तक बनारस में बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, घर छोड़ने से पहले पढ़ें ये खबर

Fri, 21 Oct 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 03:47 PM IST
सार

देव दीपावली तक त्योहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाजारों में भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था खराब ना हो इसके लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

विज्ञापन
Route Diversion Traffic plan will be changed in Varanasi till Dev Deepawali read this news
वाराणसी शहर में विभिन्न मार्गों पर रोजाना लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस, दीपावली और देव दीपावली के मद्देनजर वाराणसी शहर के कई क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। शुक्रवार से गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक चार पहिया और तीन पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे। रात से अलसुबह तक ही इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। वहीं, उस क्षेत्र में रहने वाले वाहन स्वामियों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।

विज्ञापन


बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यह निर्णय लिया। व्यावसायिक व्यापारिक वाहनों को रोजाना दिन में 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवाजाही की छूट रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार सोनारपुरा से चार और तीन पहिया वाहन गोदौलिया चौराहेे की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


कई मार्गों पर नहीं चल सकेंगे कार-ऑटो
बेनियाबाग से चार और तीन पहिया वाहन को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों में चार पहिया वाहनों को बेनिया टाउन हॉल पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। तीन पहिया वाहनों को पियरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामापुरा से गोदौलिया की तरफ किसी दशा में चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों को लक्सा की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा। गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को किसी भी दशा में मैदागिन व दशाश्वमेघ घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।  इन वाहनों को रामापुरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। दो पहिया वाहनों को गोदौलिया स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ा कराया जाएगा। भेलूपुर तिराहा से विपिन बिहारी इंटर कॉलेज तक ही तीन पहिया वाहन आ सकेंगे और इनकी पार्किंग कॉलेज में ही होगी। 

मैदागिन से गोदौलिया नहीं जा सकेंगे वाहन

Route Diversion Traffic plan will be changed in Varanasi till Dev Deepawali read this news
वाराणसी शहर में विभिन्न मार्गों पर रोजाना लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार मैदागिन चौराहे से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ चार और तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे। पैडल रिक्शा को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इस तरफ आने वाले वाहनों को कबीरचौरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चार पहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग में खड़े होंगे। तीन पहिया वाहन नगर निगम पार्किंग तक ही आएंगे।
पढ़ें: विश्व के लिए शुभ नहीं एक पखवाड़े में दो ग्रहण, महाभारत काल में ऐसा हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed