{"_id":"6a1a7a0f93155992bc05b383","slug":"route-diversion-in-varanasi-vehicles-will-not-travel-from-ashapur-towards-pahariya-from-tonight-until-june-1st-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रूट डायवर्जन: आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में रूट डायवर्जन: आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लें
Sat, 30 May 2026 11:18 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 30 May 2026 11:18 AM IST
सार
Varanasi News: आशापुर फ्लाईओवर के दाहिने तरफ रैंप पर लीकेज की मरम्मत के लिए तीन दिन का रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Varanasi route diversion
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारनाथ के आशापुर फ्लाईओवर के दाहिने तरफ रैंप पर लीकेज की मरम्मत के लिए तीन दिन का रूट डायवर्जन किया गया है। 30 मई की रात 11 बजे से एक जून की सुबह 5 बजे तक मरम्मत कार्य होना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर और संदहा की ओर से आने वाले सभी वाहन जिन्हें पहड़िया मंडी या शहर में जाना है, उन्हें संदहा से सेंट जॉन्स तिराहे से बाएं तिलमापुर से चंद्रा चौराहे से होने हुए अशोका तिराहा की ओर भेजा जाएगा। यहां से वे पहड़िया मंडी या शहर में जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; प्री-मानसून की एंट्री: काशी में बंगाल की काल वैशाखी और मानसूनी चौमासा जैसी आंधी-बारिश, गरजते बादलों ने डराया
विज्ञापन
आजमगढ़ और हरहुआ की ओर से आने वाले सभी वाहन, जो पहड़िया मंडी व सारनाथ आशापुर की तरफ जाने वाले हैं, उन वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास से बावनबीघा होते हुए पुराना पुलिस चौकी लालपुर से भक्ति नगर कॉलोनी से काली माता मंदिर तिराहे से बाएं होकर पहड़िया मंडी भेजा जाएगा। शहर से बाहर जाने के लिए पहड़िया मंडी से अशोका तिराहा से आरटीओ कट तिराहे से बाएं हवेलिया चौराहे से रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।