सात दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेगी वंदे भारत, दस ट्रेनें निरस्त और दस का बदला रूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह स्टेशन एवं लोहता बाईपास लाइन के प्री-नान इंटरलॉकिंग एवं नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। साथ ही तिथिवार दस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
दो दिसंबर से प्री इंटरलॉकिंग कार्य और तीन दिसंबर से होने वाला इंटरलॉकिंग कार्य अब पांच दिसंबर से किया जाएगा। इस कारण ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
निरस्त होने वाली ट्रेनें
दो से सात दिसंबर तक इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह, बक्सर-मंडुवाडीह, मेमू निरस्त है। पांच से छह दिसंबर तक बलिया-वाराणसी सिटी पैसेंजर, मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर, मंडुवाडीह-पटना, मऊ-इलाहाबाद सिटी डेमू, छपरा-वाराणसी सिटी, एक्सप्रेस निरस्त है। सात दिसंबर को मंडुवाडीह से चलने वाली मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन
सात दिसंबर तक वन्दे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। पांच दिसंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस इलाहाबाद-जंघई के रास्ते चलेगी। दो से पांच दिसंबर तक सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस परिवर्तित