फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rout diverson in varanasi for bakrid

बकरीद कल, बनारस में सुबह पांच बजे से दोपहर तक इन मार्गों पर होगा रूट डायवर्जन

Wed, 22 Aug 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 22 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Rout diverson in varanasi for bakrid
बकरीद पर शहर के कई मार्ग होंगे बंद - फोटो : अमर उजाला
बकरीद के मद्देनजर 22 अगस्त को बनारस में सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। रूट डायवर्जन के कारण शहर वासियों को कई इलाकों में परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। पुलिस प्रशासन ने त्योहार में रूट डायवर्जन में सभी से सहयोग करने की अपील की है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने कहा है कि आमजन रूट डायवर्जन का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन


- गाजीपुर की तरफ  से आने वाले वाहनों को आशापुर से कज्जाकपुरा की तरफ  न जाने देकर पांडेयपुर की तरफ  मोड़ दिया जाएगा जो पांडेयपुर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

- जीटी रोड से लाटभैरव होकर आशापुर की तरफ  जाने वाले वाहनों को कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग से चौकाघाट की तरफ  भेजा जाएगा।
- गोदौलिया से मैदागिन की तरफ  चौक होते हुए किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। यह प्रतिबंध मैदागिन से गोदौलिया जाने वाले वाहनों पर भी लागू रहेगा।
- नई सड़क से दालमंडी की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
- गोदौलिया से दशाश्वमेध की तरफ  किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
- रेलवे स्टेशन कैंट से काशी विद्यापीठ होते हुए रथयात्रा की तरफ  जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए साजन सिनेमा तिराहा से होकर भेजा जाएगा। काशी विद्यापीठ की ओर न वाहन आएंगे और न जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर नमाज के समय नई सड़क की ओर बेनियाबाग की तरफ  से वाहन नहीं आएंगे।
- एलटी कॉलेज तिराहा से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को कचहरी, आंबेडकर चौराहा की तरफ  मोड़ दिया जाएगा। इसी प्रकार पांडेयपुर की तरफ  से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  न भेजकर डीआईजी आवास की तरफ  जाने वाले रास्ते पर डायवर्ट किया जाएगा।
- नमाज के दौरान पूर्व में निर्गत सभी प्रकार के वाहन पास निरस्त रहेंगे।
- एंबुलेंस, मरीज वाहन, शव वाहन, फायर सर्विस के वाहन सभी प्रकार के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
 

पूरे अरकान के साथ करें कुर्बानी

Rout diverson in varanasi for bakrid
फाइल फोटो
बकरीद के दिन अल्लाह ही राह में कुर्बानी करना सुन्नत है। पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की यह सुन्नत हर उस मुसलमान को माननी होती है, जिसके पास साढ़े सात तोला सोना या साढ़े बावन तोला चांदी या उसके बराबर कोई रकम हो। मान्यता है कि अल्लाह ने बकरा, दुम्बा, भैंस और ऊंट की कुर्बानी जायज करार दी है। कुर्बानी कराने के भी पूरे उसूल और अरकान हैं। 

- सबसे अहम बात यह कि कुर्बानी का जानवर अगर घर में पला बढ़ा है तो वह सबसे बेहतर होता है। 
- अगर कोई खरीद कर कुर्बानी कर रहा हो तो उसे कम से कम महीने भर पहले खरीद कर उसे पालें। 
- कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से करने चाहिए। एक हिस्सा घर के लिए, दूसरा दोस्त व रिश्तेदारों और तीसरा तीसरा गरीबों को बांटना चाहिए। 
- कुर्बानी देने वाले की नियत साफ होनी चाहिए। दिखावे के लिए कुर्बानी हरगिज न कराएं। 

हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की याद में बुधवार को बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी दी जाएगी। इससे पहले ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। बकरीद के मद्देनजर बाजार में रौनक छाई हुई है। दालमंडी से लेकर बेनियाबाग में खरीदारी का दौर रहा। देर रात तक दालमंडी में सेवईं, मसाला वगैरह खरीदने के लिए लोगाें की भीड़ लगी रही।

बकरे की खरीदारी के लिहाज से बेनियाबाग बकरा मंडी गुलजार रही। पूर्वांचल भर से खरीदार यहां आ रहे हैं। अपनी हैसियत के मुताबिक बकरे खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में आठ हजार से लेकर 30 हजार तक के बकरे ज्यादा खरीदे गए हैं, हालांकि बकरा मंडी में सवा लाख तक के भी बकरे मौजूद हैं। 

बकरीद पर बकरों के अलावा भैंस व ऊंटों की भी कुर्बानी होती है। इसकी कुर्बानी खास तौर में हिस्से में होती है। अलग-अलग कमेटी के अलावा मदरसों व मस्जिदों की ओर से हिस्से में कुर्बानी कराई जा रही है। एक जानवर में सात लोगों का हिस्सा होता है। 
 

ईदगाहों, मस्जिदों में बकरीद की नमाज का वक्त

Rout diverson in varanasi for bakrid
बकरीद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

ईदगाह अहले सुन्नत 
-----------------
ईदगाह गोगा की बाग जलालीपुरा - 7:30 बजे 
ईदगाह कमच्छा - 7:45 बजे
ईदगाह पुरानापुल - 8 बजे 
ईदगाह हकीम सलामत अली पितरकुंडा - 8 बजे 
बड़ी ईदगाह विद्यापीठ - 8:15 बजे
ईदगाह लल्लापुरा - 9 बजे 
ईदगाह पंचवटी रामनगर - 9 बजे 
------
मस्जिद अहले सुन्नत
------------------
मस्जिद नूरी अशफाकनगर - 7 बजे
मस्जिद रौशन रेवड़ीतालाब - 7 बजे
मस्जिद फूटी जगजीवनपुरा - 7 बजे
मस्जिद सगराबाग - 7 बजे
मस्जिद नगीनावाली रेवड़ीतालाब - 7:15 बजे
मस्जिद अली रजा दालमंडी - 7:15 बजे
मस्जिद जहांगीर हटिया बीबी - 7:15 बजे
मस्जिद कादरिया रेवड़ीतालाब - 7:15 बजे
रजा मस्जिद मदनपुरा - 7:15 बजे
मस्जिद ताजुश्शरिया - 7:15 बजे
बाड़े वाली मस्जिद - 7:15 बजे 
मस्जिद कश्मीरीगंज - 7:15 बजे
शहीद बाबा मस्जिद सरैयां - 7:15 बजे
मस्जिद जमीदारी टोला रामनगर - 7:15 बजे
जामा मस्जिद कमनगढ़हा - 7:30 बजे 
मस्जिद मुंशी रेवड़ीतालाब - 7:30 बजे 
बड़ी मस्जिद जलालुद्दीनपुरा - 7:30 बजे 
मस्जिद बैतुस्सलाम डेवढ़ियाबीर - 7:30 बजे 
अल्लू की मस्जिद मदनपुरा - 7:30 बजे 
जामा मस्जिद ख्वाजापुरा - 7:30 बजे 
मस्जिद सुन्नी इमामबाड़ा - 7:30 बजे 
मस्जिद वारीगढ़ी रामनगर - 7:30 बजे 
मस्जिद सुलतानिया रेवड़ीतालाब - 7:30 बजे 
मस्जिद खजूर वाली दालमंडी - 7:30 बजे 
मस्जिद अल कुरैश शेख सलीम फाटक - 7:45 बजे
मस्जिद नीम तले कटेहर - 7:45 बजे
बड़ी मस्जिद पक्कामहाल - 7:45 बजे
मस्जिद उस्मानिया - 7:45 बजे
मस्जिद आगागंज - 7:45 बजे
मस्जिद मीनार कमालपुरा - 7:45 बजे
मस्जिद शहीद बाबा - 7:45 बजे
ज्ञानवापी मस्जिद - 8 बजे 
जामा मस्जिद नदेसर - 8 बजे 
मस्जिद ढाई कंगूरा चौहट्टा लाल खां - 8 बजे 
मस्जिद आलमगीर पंचगंगा घाट - 8 बजे 
मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन - 8 बजे 
मस्जिद नई बस्ती पांडेयपुर - 8 बजे 
मोती मस्जिद शिवाला - 8 बजे 
जामा मस्जिद ख्वाजापुरा - 8 बजे 
मस्जिद नूरी फुलवरिया - 8 बजे 
खानकाह आलिया कादरिया - 8 बजे 
मस्जिद हैदर खां - 8 बजे 
मस्जिद इमलियातल्ले छित्तनपुरा - 8 बजे 
मस्जिद खानकाह शक्करतालाब -  8:15 बजे
मस्जिद रजा कालोनी मकबूल आलम रोड -  8:15 बजे
उल्फत बीबी अहाता अर्दली बाजार -  8:15 बजे
जामा मस्जिद ककरमत्ता -  8:15 बजे
जामा मस्जिद सदरबाजार - 8:30 बजे 
बख्शी की मस्जिद अंधरापुर - 8:30 बजे
मस्जिद बीबी रजिया - 9 बजे
मस्जिद नवाब टोंक गिलट बाजार - 9 बजे
मस्जिद लाट सरैया - 9 बजे
लंगड़ा हाफिज मस्जिद नई सड़क - 10 बजे 
---
शिया मस्जिद 
-----------
मस्जिदुल कायम भेलूपुर - 7:30 बजे
हैदरी मस्जिद काजी सादुल्लापुरा - 7:30 बजे
मस्जिद जाफरिया दोषीपुरा - 7:30 बजे
मस्जिद अशना अशरी मदनपुरा - 8 बजे
शिया जामा मस्जिद अर्दली बाजार - 8:30 बजे
इमानिया अरबी कॉलेज मुकीमगंज - 9 बजे
शिया जामा मस्जिद बजरडीहा - 9 बजे
शिया जामा मस्जिद रामनगर - 9 बजे
मस्जिद हुसैनी हाउस दोषीपुरा - 9 बजे 
शिया जामा मस्जिद दारानगर - 9:30 बजे
मस्जिद बकियातुल्ला दोषीपुरा - 9:30 बजे 
दरगाह फातमान लल्लापुरा - 10 बजे 
मस्जिद मीर इमाम अली पितरकुंडा - 10 बजे
शिया मस्जिद गोलाघाट - 10 बजे 
सदर इमामबाड़ा सरैया - 10:30 बजे 
------
अहले हदीस 
----------
ईदगाह बजरडीहा - 6:30 बजे
ईदगाह शक्कर तालाब - 6:45 बजे 
ईदगाह लल्लापुरा - 6:45 बजे 
ईदगाह चंदापुर लोहता - 6:45 बजे
ईदगाह डुबकिया - 7 बजे
मस्जिद अहले हदीस दुलहीपुर - 7 बजे
जामिया मस्जिद मदनपुरा - 7:15 बजे
मस्जिद सजोई लोहता - 7:15 बजे
ईदगाह सजोई लोहता - 7:30 बजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed