फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi Project work will speed up after Holi now VDA is busy in removing all obstacles

Ropeway in Varanasi: होली के बाद तेज होगा रोपवे का काम, अभी सभी बाधाओं को दूर करने में जुटा VDA

Sat, 25 Feb 2023 11:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 11:39 AM IST
सार

वाराणसी में देश के पहले रोपवे ट्रांसपोर्ट का काम मार्च से तेज होगा। फिलहाल  प्रस्तावित रोपवे रूट से पेयजल, सीवर, बिजली और फोन की लाइन हटाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi Project work will speed up after Holi now VDA is busy in removing all obstacles
वाराणसी में रोपवे का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट से गोदौलिया तक प्रस्तावित रोपवे रूट से पेयजल, सीवर, बिजली और फोन की लाइन हटाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। बिजली निगम, जलकल, बीएसएनएल और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की संयुक्त टीमों ने रथयात्रा से गोदौलिया तक सर्वे किया। 15 मार्च तक सभी लाइनें शिफ्ट करने की समयसीमा भी तय की गई। रथयात्रा में ही स्टेशन बनाया जाना है।

विज्ञापन


वाराणसी में देश के पहले रोपवे ट्रांसपोर्ट का काम मार्च से तेज होगा। इसी लिहाज से विकास प्राधिकरण सभी बाधाओं को दूर करने में जुटा है। कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौराहे के बीच करीब 3.8 किलोमीटर तक रोपवे मार्ग में कई जगहों पर मकान, सीवर व बिजली के पोल हैं। लिहाजा, इनकी शिफ्टिंग से पहले लाइन की वर्तमान स्थिति और शिफ्ट करने वाली जगह चिन्हित की गई।

विज्ञापन

स्विटजरलैंड की कंपनी बनाएगी रोपवे

शिफ्टिंग के लिए शासन ने पहले ही 31 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वीडीए ने लाइन शिफ्ट करने वाले सभी विभागों को उनकी कार्ययोजना के अनुसार धनराशि भी उपलब्ध करा दी है। यहां बता दें कि रोपवे परियोजना की जिम्मेदारी हैदराबाद की कंपनी विश्व समुद्र इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (वीएसई) को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीएसई स्विटजरलैंड की कंपनी बार्तोलेट माशिनेंबाउ एजी के साथ मिलकर रोपवे बनाएगी। स्विस कंपनी विश्व समुद्र को इंजीनियरिंग की टेक्नोलॉजी और उपकरणों की आपूर्ति करेगी। वीडीए के टाउन प्लानर मनोज कुमार ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का काम 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
पढ़ेंः 28 करोड़ से रोपवे प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, टीएफसी सेंटर में रखी गई डिजाइन

एडीआरएम ने कैंट रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों को परखा

 एडीआरएम लालजी चौधरी ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और समय से पूरा कराने को कहा। उन्होंने तीन नंबर एफओबी निर्माण की जानकारी हासिल की। इसके बाद कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया। यात्री आश्रय के बगल से प्लेटफार्म एक तक प्रस्तावित सड़क के काम को जल्द शुरू कराने को कहा। इस दौरान कैंट रेलवे स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित समेत सभी डिविजन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed