फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway Fare 40 rupees for 4 km passes will be issued for devotees in varanasi

Ropeway Varanasi: रोपवे का सफर होगा सस्ता, चार किमी के लिए देने होंगे 40 रुपये, श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे पास

Mon, 06 Oct 2025 02:14 PM IST
प्रगति चंद संतोष सिंह, अमर उजाला, वाराणसी।
संतोष सिंह, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 06 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

Ropeway in Varanasi: वाराणसी में रोपवे के किराये का खाका तैयार कर लिया है। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक का किराया 40 रुपये वसूला जाएगा।  

विज्ञापन
Ropeway Fare 40 rupees for 4 km passes will be issued for devotees in varanasi
Ropeway Varanasi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Ropeway In Varanasi: कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक रोपवे का किराया 40 रुपये वसूला जाएगा। चार स्टेशनों के बीच की दूरी करीब चार किलोमीटर है इसलिए प्रति किलोमीटर 10 रुपये किराया वसूलने का खाका तैयार किया गया है। इस सिलसिले में किराया निर्धारण कमेटी की लखनऊ में दो बार बैठक हो चुकी है। दूसरी तरफ, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पास बनाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


रोपवे का संचालन नए साल से होना है। इसके लिए यूपी एरियल एक्ट बनाया गया है। चार सदस्यीय किराया निर्धारण कमेटी का गठन हो गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख सचिव शहरी विकास हैं। वीडीए उपाध्यक्ष, रोपवे का निर्माण कराने वाली नेशनल हाईवे लॅजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और यूपी मेट्रो कॉर्पोरेशन के एक-एक अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Durga Visarjan 2025: काशी में गाजे- बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा के बीच निभाई सिंदूर खेला की रस्म

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार हो चुकी है किराया निर्धारण कमेटी की बैठक
किराया निर्धारण कमेटी की बैठक दो बार हो चुकी है। इसमें प्रति किलोमीटर किराया दस रुपये रखने पर सहमति बनी है। प्रस्तावित किराये पर जल्द ही शासन स्तर से मुहर लगेगी, फिर अंतिम प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कमेटी रोपवे का किराया ऑटो और ई रिक्शा से कम रखना चाहती है ताकि पर्यटकों के साथ ही स्थानीय नागरिक रोपवे से सफर कर सकें। चार किलोमीटर के लिए ऑटो चालक 80-100 रुपये वसूलते हैं। ई रिक्शा चालक 60 से 70 रुपये लेते हैं। इसे देखते हुए ही रोपवे का कुल किराया 40 रुपये रखने पर सहमति बनी है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सुबह- सुबह तेज धमाकों से दहल उठा कैंटोमेंट क्षेत्र, चिकन शॉप में एक-एक कर फटे कई सिलिंडर

एक महीने से एक साल तक के लिए बनेंगे पास
श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महीने, तीन और छह महीने के साथ ही एक साल के पास बनाए जाएंगे। पास सस्ते होंगे जो दैनिक किराये से भी कम कीमत पर बनाए जाएंगे। इस पर किराया निर्धारण कमेटी की सहमति बन चुकी है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना 95 हजार यात्रियों का आना-जाना होता है। इनमें से ज्यादातर यात्री काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गोदौलिया और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें; CM Yogi in Varanasi: सीएम योगी ने काशी की बेटियों को दी सिलाई मशीन, बोले- आत्मनिर्भर बन रही हैं बहन-बेटियां

पहले चरण में बन रहे चार स्टेशन, दूसरे के लिए सर्वे शुरू
रोपवे निर्माण के पहले चरण में चार स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें से कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन बन गए हैं। ट्रायल भी चल रहा है। गोदौलिया स्टेशन का निर्माण चल रहा है। गोदौलिया स्टेशन का निर्माण नए साल में पूरा होगा। इसी बीच दूसरे चरण के लिए भी सर्वे शुरू हो गया है। दूसरे चरण में रोपवे का विस्तार होना है। गोदौलिया से गंगा घाटों को जोड़ना है। रोपवे के जरिये नमो घाट तक पहुंचा जा सकेगा। इसी तरह रामनगर तक का जुड़ाव रोपवे से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed