फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath will visit Kashi Gave machines to 150 girls and honour 400 sanitation workers in varanasi

CM Yogi in Varanasi: सीएम योगी ने काशी की बेटियों को दी सिलाई मशीन, बोले- आत्मनिर्भर बन रही हैं बहन-बेटियां

Mon, 06 Oct 2025 12:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 06 Oct 2025 12:58 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath in Varanasi: सीएम योगी काशी दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने काशी की बेटियों को सिलाई मशीन व लैपटॉप दिए।   

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will visit Kashi Gave machines to 150 girls and honour 400 sanitation workers in varanasi
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी में दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। सोमवार को शिवपुर स्थित अन्नपुर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 14वें सत्रांत में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम योगी द्वारा लगभग 250 बालक-बालिकाओं में सिलाई मशीन, लैपटॉप एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए अन्नपुर्णा आश्रम के महंत शंकरपुरी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मां अन्नपूर्णा की धरा पर 108 वर्षों से संचालित इस आश्रम में अनेक लोककारी कार्य किए जा रहे हैं। उसके लिए सीएम ने महंत शंकर पुरी व पूरी टीम को बधाई दी। 
विज्ञापन




उन्होंने सभी छात्र छात्राओं, बेटियों, बहनों को भी इस प्रकार के प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां जगत जननी के पूजन- अर्चन के बाद आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर हम सभी मां अन्नपूर्णा के इस पुण्य कार्यक्रम में उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम में ये कार्यक्रम जुड़कर नारियों के स्वावलंबन के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव प्रस्तुत करता है। मां अन्नपूर्णा के प्रसाद स्वरूप ही हम अन्न को प्राप्त कर पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि काशी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के नारियों के उत्थान हेतु ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रदेश में 60 लाख महिलाओं को आवास प्रदान करना, 12 करोड़ से ज्यादा लोगों को शौचालय मुहैय्या कराना, 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस कनेक्शन देना, तीन करोड़ लोगों को घरौनी मुहैया कराकर महिलाओं के लिए कार्य किए जा रहे हैं। 


 

महिलाओं का सफर आसान कर रही सरकार
स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल मिशन के माध्यम से सरकार लगातार महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उनका सफर आसान कर रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया में कृषि के बाद सबसे अधिक लोगों को रोजगार वस्त्र सेक्टर देता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप जितनी सिलाई करेंगी, आपकी आय में उतनी अधिक वृद्धि होगी। 



पूरे विश्व की महिलाएं पहनेंगी यहां तैयार किए गए कपड़े
उन्होंने प्रदेश में संचालित वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का उदाहरण भी दिया और कहा कि महिलाएं यहां कपड़ा जो तैयार करेंगी उसको पूरे विश्व की महिलाएं पहनेंगी। प्रदेश की राजधानी में 1100 एकड़ में वस्त्र मित्र पार्क बन रहा। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर टेक्सटाइल पार्क बनाया जा रहा है, जो आने वाले समय में वस्त्र रोजगार के लिए वरदान साबित होगा। 



संस्कृत के लिए लगातार कार्य कर रहा ये मठ
सीएम ने कहा यह मठ देव वाणी संस्कृत के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। अन्नपूर्णा मंदिर के संस्कृत महाविद्यालय के बच्चे सभी कार्यक्रमों में वैदिक मंत्रोच्चार करके माहौल को आध्यात्मिक बना देते हैं। यहां गोसेवा भी बहुत अच्छे से की जा रही है। भारत की यही संस्कृति रही, जिस पद्धति को ये मठ बहुत तेजी से आगे बढ़ा रहा है। यहां छात्रों को संस्कृत परंपरा के साथ जुड़कर आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। आने वाले समय में दुनिया को जोड़ने वाली भाषा संस्कृत ही होगी। 

संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने स्कॉलरशिप तथा रहने खाने, उच्च स्तर पर शोध के लिए लगातार कार्य कर रही है। दुनिया का पहला विश्वविद्यालय तक्षशिला भी भारत की ही देन है, जिसकी उपज पाणिनि थे, जिनका व्याकरण हमको देखने को मिलता है। महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया का पहला संस्कृत महाकाव्य रचा था। संस्कृत दिव्य ज्ञान की भाषा है, जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान के साथ भाव भी चाहिए तभी विश्व कल्याण का रास्ता निकलेगा।


       
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता सरस्वती, महादेव एवं माता अन्नपूर्णा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्वागत व वंदन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed