आंखें नम, माता का जयकारा, चेहरे पर सिंदूर की लाली। शनिवार को मां दुर्गा की विदाई के समय कुछ ऐसा ही नजारा था। गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। प्रतिमा स्थल से विसर्जन स्थल के बीच की ढाई किलोमीटर की दूरी को तय करने में दो घंटे 47 मिनट का समय लग गया। शनिवार शाम छह बजे देवनाथपुरा की पांच फीट की पतली गलियों से होकर मां की प्रतिमा को सड़क तक लाया गया।
PHOTOS: सिंदूर खेला के बाद मां को विदाई, गोदौलिया चौराहे पर पांच परिक्रमा लगाने के बाद हुई आतिशबाजी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:26 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में धूमधाम से शनिवार को भी प्रतिमा विसर्जन किया गया। देवनाथपुर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने से पहले महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन