{"_id":"6653c748af4b7ff095044544","slug":"rope-way-at-kashi-the-statue-of-martyr-udham-singh-will-be-shifted-for-the-construction-of-ropeway-varanasi-news-c-20-vns1056-615345-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rope-Way at Kashi:रोपवे निर्माण के लिए शहीद उधम सिंह की प्रतिमा होगी शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rope-Way at Kashi:रोपवे निर्माण के लिए शहीद उधम सिंह की प्रतिमा होगी शिफ्ट
विज्ञापन
रोपवे के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर किया जा रहा है। गिरिजाघर के पास शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इसे पास में ही रखा जाएगा। पिछले दिनों वीडीए के अधिकारियों के साथ हुई बैठक मेंं निर्णय लिया गया था।
रोपवे के निर्माण के लिए रामकृष्ण मिशन के अलावा रामापुरा मोड़, निदान केंद्र के सामने काम चल रहा है। एनएचएमएल के अधिकारियों के अनुसार इस समय पाइलिंग का काम कराया जा रहा है। पार्क के पास जल्द काम शुरू होगा। इसके लिए वहां के अतिक्रमण को हटवाया गया है। कुछ दुकानदारों को भी अपनी दुकानें हटाने को कहा गया है। निर्माण होने के बाद फिर से वहां सभी चीजेंं व्यवस्थित कर दी जाएंगी। यातायात के दबाव को ध्यान में रखकर यहां काम कराया जाएगा। ताकि निर्माण के दौरान यातायात पर किसी प्रकार असर न पड़े।