फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robotics PG certification course started at IIT BHU

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में रोबोटिक्स पीजी सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू, 19 प्रोफेसरों को डिजिटल तकनीक की ट्रेनिंग

Thu, 17 Jul 2025 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 17 Jul 2025 03:40 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में रोबोटिक्स पीजी सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू हो गया है। छह महीने के इस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम में 19 प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया, जिसमें 15 पीएचडी धारक थे।
 

विज्ञापन
Robotics PG certification course started at IIT BHU
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में छह महीने के रोबोटिक्स पीजी सर्टिफिकेशन कोर्स की शुरुआत की गई है। इसके तहत देश के 19 राज्यों के 19 प्रोफेसरों को डिजिटल तकनीक, ऑटोमेशन और स्मार्ट सिस्टम में पारंगत बनाया गया। ये सभी प्रोफेसर अब छात्र-छात्राओं में रोबोटिक्स का तकनीकी ज्ञान देंगे। 

विज्ञापन


आईआईटी के प्रिसीजन इंजीनियरिंग हब की ओर से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत ये कार्यक्रम किया जा रहा है। इसका पूरा नाम एडवांसेज इन रोबोटिक्स : मेथड्स, प्रोसेसेस, एप्लिकेशंस एंड टेक्नोलॉजी है, जो कि एआईसीटीई क्यूआईपी–पीजी सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है। 
विज्ञापन


निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि छह महीने के इस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम में 19 प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया, जिसमें 15 पीएचडी धारक थे। ये प्रतिभागी मुख्य रूप से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। कोर्स का संचालन आईआईटी बीएचयू के आठ विशेषज्ञ कर रहे हैं। इसमें उद्योगों के भी विशेषज्ञ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed