फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   robbery with customer service centre at azamgarh

आजमगढ़ में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 4.10 लाख लूटे, दिनदहाड़े घटी घटना से मचा हड़कंप

Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
robbery with customer service centre at azamgarh
आजमगढ़ जिले के  मंदूरी बाजार के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 4.10 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कप्तानगंज की तरफ भाग गए। सूचना पर अधिकारी भी पहुंचे और लुटेरों की तलाश शुरू हो गई, लेकिन देर शाम तक उनका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


 कंधरापुर थाना क्षेत्र के चेवता गांव निवासी हरिश्चंद्र मौर्या चेवता बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। वह सहारा, एलआईसी समेत अन्य प्राइवेट बीमा कंपनियों का एजेंट भी है। मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे वह एसबीआई जेहरा पिपरी से 4.10 लाख रुपये निकाल कर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन


वह मंदुरी बाजार के पास पहुंचा था कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और असलहा सटा कर रुपये भरा बैग लूट कर भाग गए। पीड़ित ने घटना के बाबत कंधरापुर थाने पर तहरीर दे दी है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश में स्वाट टीम के साथ ही सीओ और एसओ की टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed