Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robbery accused sub-inspector gets bail role of ACP and inspector investigated

UP News: डकैती के आरोपी दरोगा को जमानत मिली, ACP और इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच होगी; पढ़ें पूरा मामला

Fri, 13 Sep 2024 01:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:01 AM IST
सार

Varanasi News: इलाहाबाद हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दरोगा सूर्य प्रकाश जिला जेल से रिहा हो गया। वहीं, रामनगर के पूर्व थानाध्यक्ष और कोतवाली सर्किल के पूर्व एसीपी की लापरवाही भी सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Robbery accused sub-inspector gets bail role of ACP and inspector investigated
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डकैती के आरोपी दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई और वह गुरुवार को जिला जेल से रिहा हो गया। इस मामले में रामनगर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और कोतवाली सर्किल के पूर्व एसीपी अमित कुमार श्रीवास्तव की प्रथमदृष्टया लापरवाही उजागर हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर और डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


आभूषण कारोबारी जयपाल कुमार के दो कर्मचारियों को बस से उतार कर गत 22 जून की रात 42 लाख 50 हजार रुपये लूट लिया गया था। घटना के संबंध में रामनगर थाने में 13 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था। कमिश्नरेट की एसओजी ने जांच के बाद 24 जुलाई को तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पांडेय और उसके दो साथियों को 8.05 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

की जाएगी विभागीय कार्रवाई
इस प्रकरण में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने की विभागीय कार्रवाई चल रही है। इस बीच दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पाने में सफल रहा। इस पर रामनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और एसीपी अमित कुमार श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए पुलिस आयुक्त ने बुधवार को उनके पद से हटा दिया था। 

उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि तत्कालीन एसीपी कोतवाली अपने पर्यवेक्षण और इंस्पेक्टर रामनगर अपने दायित्व के निर्वहन में असफल रहे। दोनों ने उच्चाधिकारियों को भी नहीं बताया कि जेल में निरुद्ध निलंबित दरोगा ने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दी है। 

जानकारी मिली होती तो हाईकोर्ट में भी प्रभावी तरीके से पैरवी कर निलंबित दरोगा की जमानत अर्जी खारिज कराई जाती। इसलिए दोनों की भूमिका की जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर और डिप्टी एसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed