{"_id":"6305c2e64fd89c61c968cb15","slug":"robbed-three-youths-after-stopping-their-bikes-in-varanasi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में शराब के ठेके के पास वारदात: तीन युवकों से बाइक रुकवाकर लूट, सोने की चेन और दस हजार ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में शराब के ठेके के पास वारदात: तीन युवकों से बाइक रुकवाकर लूट, सोने की चेन और दस हजार ले गए
Wed, 24 Aug 2022 11:49 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:49 AM IST
सार
वाराणसी में शराब के ठेके के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर हमला कर उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपए लूट लिए।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मिल्कोपुर गांव के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के पास लूट की वारदात हुई है। शराब के ठेके के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर हमला कर उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपए लूट लिए। लूट का विरोध करने पर तीन लोगों की जमकर पिटाई हुई। तीनों को इलाज के लिए कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया।
चंदौली जिले के निवासी राजू सिंह, अभिषेक सिंह और गौरव सिंह ने बताया कि, वह लोग दो बाइक से वाराणसी जा रहे थे। चौबेपुर थाना के मिल्कोपुर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के पास आठ से दस की संख्या में लोगों ने असलहा दिखाकर उनकी बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली जिले के निवासी राजू सिंह, अभिषेक सिंह और गौरव सिंह ने बताया कि, वह लोग दो बाइक से वाराणसी जा रहे थे। चौबेपुर थाना के मिल्कोपुर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के पास आठ से दस की संख्या में लोगों ने असलहा दिखाकर उनकी बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
बाइक रोकने के बाद उनका पैसा और सोने की चेन छीनने लगे। लूट का विरोध करने पर उन लोगों ने डंडे और रॉड से तीनों पर हमला किया और सोने की चेन और 10 हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन