फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   roadways

निगमीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने बुलंद की आवाज

Thu, 26 Nov 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
roadways
राष्ट्रीयकृत मार्गों पर प्राइवेट बसों के संचालन और रोडवेज के निजीकरण के विरोध में बुधवार को रोडवेज कर्मियों ने कैंट बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि डग्गामार बसों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मियों ने सात सूत्रीय मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नए आदेश के तहत राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के संचालन संबंधी आदेश को रद्द किया जाए। परिवहन निगम की बसों के लिए भी निजी बसों के सामान यात्रीकर, अतिरिक्त कर की दरें निर्धारित की जाएं। 31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा चालकों व परिचालकों को नियमित नियुक्ति प्रदान करने के साथ ही शेष संविदा चालकों व परिचालकों के चरणबद्ध नियमितीकरण की योजना बनाकर इन्हें विनियमित किया जाए। संचालन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के संगठन मंत्री विवेकानंद सिन्हा ने किया। सभा में आरएम एसके राय, एआरएम डीएस सिंह, रामलखन पाल, मुकेश कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह, राकेश सिंह, रमेश राय, आरके सिंह, विभूतिनारायण, कमलेश उपाध्याय, सेवालाल, राजमणि यादव, मनोज कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed