फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roads of Varanasi will be wide: New flyovers will be built in the city, Divisional Commissioner holds meeting

वाराणसी की सड़कें होंगी चौड़ी: शहर में बनेंगे नए फ्लाईओवर, मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Fri, 13 Jan 2023 12:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Jan 2023 12:36 PM IST
सार

सेतु निर्माण निगम को असि नदी-सुन्दरपुर मार्ग और वरुणा नदी के साथ प्रस्तावित दो-लेन फ्लाइओवर की विस्तृत कार्ययोजना और प्रस्ताव बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

विज्ञापन
Roads of Varanasi will be wide: New flyovers will be built in the city, Divisional Commissioner holds meeting
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जिले में शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। इससे जहां लोगों का आवागमन सुलभ होगा, वहीं जाम से भी निजात मिलेगा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने नई सड़कों और पुलों के प्रस्ताव पर समीक्षा की। 

विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग की ओर से जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर भोजूबीर-टीएफसी मार्ग, अस्सी-गदौलिया मार्ग, पड़ाव-नमो घाट मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सड़क चौड़ीकरण एवं पुनर्विकास के साथ रेलिंग, जेब्रा क्रासिंग, डिवाइडर और सौंदर्यीकरण के काम कराए जाएंगे। इसके अलावा मोहनसराय-चकिया मार्ग पर पौधरोपण, डिवाइडर, साइनेज, लाइट पोल के साथ ही जलनिकासी की समस्या दूर कराया जाना जरूरी है। भेलूपुर-गुरुधाम-जल निगम मार्ग, पंचक्रोशी मार्ग, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय-मलदहिया-लोहामंडी मार्ग, रथयात्रा-कमच्छा  फोरलेन मार्ग, रथयात्रा महमूरगंज मार्ग, अंधरापुल-मरिमाई-कमच्छा मार्ग आदि सड़कों के चौड़ीकरण, फ्लाईओवर की संभावनाओं के प्रस्ताव पर सबसे पहले सीवर पाइपलाइन तंत्र के आधार पर सर्वे करने कोे कहा। इसके बाद इस दिशा में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जानी चाहिए। कमिश्नर ने रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग, मंडुवाडीह-मुढ़ैला मार्ग, रिंगरोड-कस्तूरबा गांधी विद्यालय-सारनाथ, पहड़िया-बलुआ, बौलिया तिराहा-मोहनसराय के बीच मुख्य मार्ग, सुंदरपुर-रवींद्रपुरी-दुर्गकुंड मार्ग पर अस्सी नदी के साथ साथ, फुलवरिया रोड से सराय मोहना तक वरुणा नदी से साथ साथ नए फ्लाइओवरों के प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए भूमि की उपलब्धता के आधार पर संशोधन पर विचार करने को कहा। साथ ही प्रस्तावित फ्लाईओवरों के लिए भूमि अधिग्रहण कम से कम करने को कहा। सेतु निर्माण निगम को असि नदी-सुन्दरपुर मार्ग और वरुणा नदी के साथ प्रस्तावित दो-लेन फ्लाइओवर की विस्तृत कार्ययोजना और प्रस्ताव बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि  ट्रैफिक सुगमता, यातायात प्रबंधन, सुविधाओं के विकास आधारित नई सड़कें, फ्लाइओवर, अंडरपास आदि के निर्माण हेतु संभावनाएं देखी जाए और प्रस्ताव बनाएं। इसके तहत सभी प्रस्ताव एक सप्ताह बाद मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed