फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road width found 6 feet less at some places in Dalmandi

Varanasi News: दालमंडी में कुछ जगह 6 फीट कम मिली सड़क की चौड़ाई

Wed, 18 Dec 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Road width found 6 feet less at some places in Dalmandi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। चौक से दालमंडी के बीच डेढ़ किलोमीटर सड़क की चौड़ाई के लिए मंगलवार से सर्वे शुरू हो गया। पहले दिन कुछ जगहों पर चौड़ाई छह फीट तक कम मिली है। इन पर दुकानदारों का कब्जा है। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इसके लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कब्जेदार दहशतजदा हैं।
पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को नगर निगम और वीडीए की टीम दालमंडी पहुंची। टीम ने सड़क चौड़ीकरण का हवाला दिया और नापी शुरू कर दी। 1291 फसरी के रिकॉर्ड के अनुसार दालमंडी से चौक के बीच सड़क चौड़ी की जानी है। इस क्षेत्र में कई अवैध निर्माण हैं। अवैध कब्जेदार हैं।
विज्ञापन

इन सबके अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। तमाम लोग ऐसे मिले, जिन्होंने मकान और दुकान की सीढि़यां सड़क तक बना ली है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सड़क चौड़ी हुई तो नई सड़क से चौक जाना आसान हो जाएगा। जाम की समस्या नहीं रहेगी। दालमंडी में नगर निगम की भी कई दुकानें हैं। इनका किराया नगर निगम लेता है। सरकारी जमीन भी है, जिन्हें कब्जा मुक्त कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छविराम।

छविराम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed