सड़क, सफाई, पानी कुछ भी बेहतर नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहायशी कॉलोनियों की बहुलता वाले सुंदरपुर वार्ड में सड़कें जगह-जगह टूट गई हैं। गलियों में जाने पर जगह-जगह चौके उखड़े नजर आते हैं। सड़क के फुटपाथ पर कूड़े और गंदगी का अंबार इतना कि आप खड़े नहीं हो सकते। गलियों में भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। स्थानीय बाशिंदों ने बताया कि सफाई के लिए वे कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों ने कोई पहल नहीं की। छोटे घरों से लेकर बहुमंजिला भवनों वाले इस वार्ड में सबसे बड़ी जरूरत बुनियादी सुविधाओं में सुधार की है। नई सुविधाएं छोड़िए, पहले की सुविधाएं भी खस्ताहाल हैं। जलभराव और जगह-जगह कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं।
नालियों पर कब्जे और उनके ध्वस्त होने से जलनिकासी व्यवस्था भी चरमराई हुई है। बारिश में जलभराव यहां के बाशिंदों के लिए किसी बड़ी आफत से कम नहीं। लोगों ने बताया कि कूड़ा और गंदगी के चलते सड़कों, गलियों में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा होता है। इससे राह चलना मुश्किल हो जाता है। कई जगह गलियों के चौके उखाड़कर किनारे रख दिए गए हैं। इससे आवागमन में रोजाना दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि पार्षद से अधिकारियों तक शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सफाई कर्मी आते जरूर हैं लेकिन महज खानापूर्ति करके निकल जाते हैं। जो लोग पैसे देते हैं सिर्फ उनके घरों के सामने ही सफाई होती है। हैंडपंप खस्ताहाल हैं। शुद्ध पेयजल भी नसीब नहीं हो पाता।