फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road and rail service disturbed in purvanchal after heavy rain

पूर्वांचल में भारी बारिश से सड़क, रेल मार्ग बाधित, बिजली गिरने से दो की मौत

Tue, 25 Jul 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 25 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
road and rail service disturbed in purvanchal after heavy rain
पूर्वांचल में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के जिलों में सोमवार को इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश हुई। इससे हुए जलभराव के चलते सड़क और रेल यातायात बाधित रहा। जगह-जगह कच्चे मकान ढह गए। गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इसके अलावा बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग बाबतपुर के अनुसार वाराणसी जिले में 101 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यहां इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक बारिश हुई है।  दो दिनों तक इसी तरह बारिश होने के आसार हैं। तेज बारिश से सड़क और रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। ट्रैक पर पानी भर जाने से कुछ ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत हुई। बड़ागांव के भरतपुर में नीतीश कुमार (15) की बिजली गिरने से मौत हो गई। चौबेपुर के गरथौली में कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जामुराद थाने का जर्जर भवन ढह गया। गंगा का जलस्तर शाम सात बजे 63.14 मीटर था और यह आधा सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा था। चंदौली में 104 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां गंगा 24 घंटे में 54 सेमी बढ़ी हैं।


मिर्जापुर में गंगा 24 घंटे में 10 सेमी बढ़ी हैं। मऊ में घाघरा का पानी 24 घंटे में 10 सेमी का बढ़ा है। आजमगढ़ में भी घाघरा का पानी बढ़ने के साथ कटान भी हो रही है। जौनपुर में मछलीशहर के तिलौरा में बिजली गिरने से सभापति (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed